#बृजेश_अवस्थी_सुंदरावली_हत्याकांड_____
#सीएमओ_से_हो_रही_पूरे_मामले_की_मॉनिरिटिंग__
#आईजी_डॉ_प्रीति_चन्द्रा_ने_लिया_घटनास्थल_का_जायज*
#बृजनगर________
गांव सुंदरावली में चुनाव की रंजिश को लेकर हुए बृजेश अवस्थी हत्याकांड की जांच तेज हो गई है।
आईजी डॉ. प्रीति चन्द्रा और एसपी शरण कांबले गोपीनाथ ने गांव पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की बिंदुवार जानकारी ली
शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश, दबिश तेज
आईजी ने जांच अधिकारी सीओ डीग सीताराम बैरवा और स्थानीय थानाधिकारी लाखन सिंह को मामले में नामजद शेष आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के सख्त निर्देश दिए हैं। इस प्रकरण में कुल 34 लोगों को नामजद किया गया है, जिनमें से पुलिस अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। आईजी के निर्देश के बाद शुक्रवार देर शाम थानाधिकारी ने डीएसटी (DST) टीम के साथ गांव में संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी, वहीं जांच अधिकारी सीओ बैरवा ने मौके का नक्शा तैयार किया।
सीएमओ की सीधी निगरानी और ग्रामीणों से शांति की अपील
मीडिया से बातचीत में आईजी डॉ. प्रीति चन्द्रा ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) से इस पूरे मामले की सीधी मॉनिटरिंग की जा रही है और मुख्यमंत्री के निर्देश पर ही वे स्वयं मौके पर पहुंची हैं। मुलाकात के दौरान परिजनों ने आईजी को मारपीट और पशुओं के साथ हुई क्रूरता के वीडियो भी दिखाए।
अधिकारियों ने वर्तमान सरपंच और ग्रामीणों के साथ बैठक कर गांव में व्याप्त दहशत को खत्म करने, आपसी समन्वय बनाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। आईजी ने आश्वासन दिया कि साक्ष्यों के आधार पर कठोर कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
सीओ को हटाने और एक करोड़ मुआवजे की मांग
निरीक्षण के दौरान पीड़ित परिवार ने सीओ रामनाथ गुर्जर को पूर्व सरपंच देवहरि का समधी बताते हुए निष्पक्ष जांच के लिए उन्हें तत्काल पद से हटाने की मांग की। इस पर आईजी ने उचित कार्रवाई के लिए मुख्यालय को रिपोर्ट भेजने का भरोसा दिलाया।
दूसरी ओर, #ब्राह्मण_समाज_के_एक_प्रतिनिधिमंडल* ने भी जिला अध्यक्ष रमेश लवानियाँ के नेतृत्व में गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। जिला महामंत्री दिनेश कटारा ने बताया कि समाज की ओर से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपए का मुआवजा देने, सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने और संबंधित सीओ की भूमिका की उच्चस्तरीय जांच कर उन्हें हटाने की मांग की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में ईश्वरी प्रसाद शर्मा, राजेश शर्मा, राजेंद्र बालोठिया और सूर्यभान शास्त्री सहित अन्य समाजबंधु शामिल रहे।