सांसद राम प्रसाद चौधरी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, राहत-बचाव के निर्देश
बस्ती। सांसद राम प्रसाद चौधरी ने कन्हईपुर, भोसिया, चंद्रपलिया, खेमराजपुर, नरसिंहपुर, लकड़ी पाण्डेय, पकड़ी, अर्जुनपुर, ठोकर नंबर-10, सरवरपुर, पूरे मोतीराम, बर्दिया लोहार, अशोकपुर और कटारिया-चांदपुर समेत विभिन्न बाढ़ प्रभावित एवं संभावित क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य तेज करने, जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने तथा लोगों को आवश्यक सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिया है। अधिकारियों से बाढ़ की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने और जरूरतमंद लोगों तक हरसंभव सहायता पहुंचाने को कहा है।
Basti, Basti | Sep 8, 2026