
टेढ़ागाछ प्रखंड में अवैध खनन पर प्रशासन मौन वही पोठिया प्रखंड में अवैध खनन के विरुद्ध अंचल अधिकारी की बड़ी कार्रवाई, बालू से लदा ट्रैक्टर जब्त
किशनगंज जिला के पोठिया प्रखंड अंतर्गत अवैध खनन और बालू माफियाओं के खिलाफ प्रशासन ने अपना रुख सख्त कर लिया है।पोठिया अंचल अधिकारी मोहित राज क्षेत्र भ्रमण में निकले हुए थे। इसी दौरान छत्तरगाच्छ के समीप से अवैध बालू से लदा एक ट्रैक्टर आता दिखाई दिया। अंचल अधिकारी ने तुरंत वाहन को रुकवाकर कागजातों की जांच की। मौके पर चालक बालू उठाव और परिवहन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
अवैध खनन का मामला स्पष्ट होने पर सीओ राज ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया और उसे छत्तरगाच्छ ओपी पुलिस को सुपुर्द किया गया है। इस कार्रवाई से इलाके के अवैध खननकर्ताओं में हड़कंप मच गया है।
अंचल अधिकारी मोहित राज ने सख्त लहजे में कहा कि क्षेत्र में किसी भी कीमत पर अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकारी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कठोर कानूनी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
मगर
टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों और विभिन्न नदियों में आय दिन अवैध खनन हो रहा हैं। मगर अवैध खनन पर कार्रवाई 0 है,सवाल खड़ा होता है किशनगंज प्रशासनिक अधिकारियों पदाधिकारी पर जब पोठिया प्रखंड, ठाकुरगंज प्रखंड, बहादुरगंज प्रखंड में अवैध खनन पर कारवाई होती हैं फिर टेढ़ागाछ प्रखंड में कारवाई क्यूं नहीं, जबकि आय दिन अवैध खनन हो रही हैं।
District Kishanganj Kishanganj Police Bihar Police Bihar Education Department
#viralpost
#viralreelschallenge
#viralchallenge
#NewYork
#2026Goals
#Kishanganj
#DM
#sp
#allflowers