जनजातीय गौरव दिवस की पत्रकार वार्ता में शामिल हुए विधायक ओमप्रकाश धुर्वे, पूर्व विधायक सुदामा सिंह से की सौजन्य भेंट
अनूपपुर। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा जिला स्तरीय पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने सहभागिता करते हुए जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति, परंपराओं और स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय महापुरुषों के योगदान पर अपने विचार साझा किए।
इस अवसर पर विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने भगवान बिरसा मुंडा सहित जनजातीय वीर नायकों के संघर्ष और उनके बलिदान को याद किया। उल्लेखनीय है कि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जाती है।
अनूपपुर प्रवास के दौरान विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने पूर्व विधायक सुदामा सिंह सिंग्राम से उनके निज निवास पर सौजन्य भेंट भी की। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न विषयों पर चर्चा एवं विचारों का आदान-प्रदान हुआ।
#अनूपपुर #जनजातीयगौरवदिवस #ओमप्रकाशधुर्वे #सुदामासिंहसिंग्राम #BSP24News