
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न
––––
––––
सोमवार को कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट कार्यालय में सम्पन्न हुई। जिसमें कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने, नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने संबंधी गतिविधियों की समीक्षा कर विस्तृत दिशा-निदेश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा गत बैठक के पालन प्रतिवेदन अनुसार संबंधित अधिकारियों से अभी तक की गई कार्यवाही की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने जिले में ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित किए गए दुर्घटना संभावित स्थलों के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए सड़क दुर्घटनाओं को रोकने सभी आवश्यक कार्य करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों सहित अन्य स्थलों के समीप सड़कों पर कैट आई, विभिन्न संकेतक चिन्ह या साइन बोर्ड, रैलिंग लगाने के भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में स्कूल, कॉलेज तथा सार्वजनिक स्थलों पर भी यातायात नियमों तथा सड़क सुरक्षा संबंधी जागरूकता गतिविधियां आयोजित किए जाने पर भी चर्चा की गई। साथ ही हिट एण्ड रन मोटरयान दुर्घटना पीड़ित प्रतिकर योजना के प्रकरणों पर चर्चा की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक नायक, यातायात प्रभारी लता मालवीय सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen