
*प्रेस नोट-चित्रकूट पुलिस*
*थाना मऊ पुलिस टीम ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार।*
पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री पीयूषकान्त राय एवं क्षेत्राधिकारी मऊ श्री फहद अली के पर्यवेक्षण में थाना मऊ पुलिस टीम ने आतमहत्या के लिए उकसाने के आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
*संक्षिप्त विवरण-*
दिनाँक 07.11.2026 को वादी बबली पुत्र स्व0 रामदास, निवासी ग्राम कनभय मजरा परदवां, थाना मऊ, जनपद चित्रकूट द्वारा थाना मऊ पर सूचना दी गयी कि उनकी बेटी पूजा गांव के ही मनोज पुत्र जगन्नाथ से प्रेम करती थी और उसी से शादी करना चाहती थी। बेटी की शादी की बात करने मनोज के घर गए, तो मनोज व उसके पिता ने शादी से साफ इन्कार कर दिया।जब यह बात बेटी पूजा को पता चली, तो दिनांक 07.11.2026 को सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच में कमरे में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर ताना मऊ में मु0अ0ंसं0 धारा 108 बीएनएस पंजीकृत किया गया।
आज दिनाँक 09.11.2026 को थाना मऊ पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त मनोज पुत्र जगन्नाथ निवासी उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार कने वाली टीम का नाम-*
1. उ0नि0 श्री अंजनी कुमार सिंह
2. का0 पंकज पटेल