नोखा में RLP की निकाय चुनाव को लेकर बैठक,
पूर्व विधायक नारायण बेनीवाल ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद
बीकानेर। नोखा। निकाय चुनाव 2026 को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में RLP के बीकानेर जिला प्रभारी एवं पूर्व विधायक नारायण बेनीवाल नोखा पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
बैठक के दौरान नोखा नगरपालिका क्षेत्र में पार्टी द्वारा अपने प्रत्याशी उतारने को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई। नारायण बेनीवाल ने कहा कि RLP हनुमान बेनीवाल की सोच के साथ आगे बढ़ रही है। पार्टी की साफ छवि, युवा सोच और सेवा की भावना रखने वाले लोगों को पार्टी से जोड़ा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि RLP निकाय चुनाव मजबूती के साथ लड़ रही है और पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
इस दौरान RLP से जुड़े युवाओं का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं युवाओं की मौजूदगी रही।