
छपरा में आज से शुरू होगा तीन दिवसीय ‘पुरबिया नाट्य महोत्सव-2026’, लोक संस्कृति की दिखेगी झलक..
#छपरा | भोजपुरी लोक संस्कृति और साहित्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छपरा में आज से तीन दिवसीय ‘पुरबिया नाट्य महोत्सव-2026’ की शुरुआत होगी। एसोसिएशन फॉर सोशल हारमोनी एंड आर्ट, छपरा के तत्वावधान में 21, 22 और 23 अगस्त को श्री भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह-सह-आर्ट गैलरी, सारण, छपरा में महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
महोत्सव में जिले के प्रसिद्ध नाट्य दलों की ओर से विभिन्न नाट्य प्रस्तुतियां दी जाएंगी। आयोजन के माध्यम से भोजपुरी लोक संस्कृति, साहित्य और कला को बढ़ावा देने के साथ नई पीढ़ी को लोक कला से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, सारण ने बताया कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजनों से जिले की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
उन्होंने जिलावासियों से महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
समय : 5:30PM
स्थान : श्री भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह-सह-आर्ट गैलरी, सारण
#chhapra | #saran | #Purabiya
Chapra, Saran | Aug 21, 2026