Public App Logo
शासकीय महाविद्यालय रिठौराकलां, मुरैना में हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया #IndependenceDay शासकीय महाविद्यालय रिठौराकलां, मुरैना में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. विवेकानंद झा द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। उपस्थित प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की स्वतंत्रता, एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। प्रभारी प्राचार्य डॉ. विवेकानंद झा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान को स्मरण करने का अवसर है। इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक दीप्ति जादौन ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों एवं शहीदों को नमन करते हुए विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के वास्तविक महत्व से अवगत कराया। आज की युवा पीढ़ी का दायित्व है कि वह स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, साहस एवं देशभक्ति से प्रेरणा लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों—स्वतंत्रता, समानता, न्याय एवं बंधुता—को अपने जीवन में अपनाए। वक्ताओं ने स्वतंत्रता आंदोलन के संघर्ष, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका तथा देश के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। #JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh - Morena News