प्रसूता शारदा मौत प्रकरण,
- चौथे दिन बना समझौता
- -पोस्टमार्टम को माने परिजन
बीकानेर।बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में प्रसूता शारदा की मौत के मामले में धरने के चौथे दिन प्रशासन और संघर्ष समिति के बीच सहमति बन गई। वार्ता के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार हो गए।
समझौते के तहत जनसहयोग से 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, विभिन्न सरकारी योजनाओं से 50 लाख रुपये तक का मुआवजा, मृतका के पति को संविदा पर नौकरी तथा इलाज में लापरवाही के मामले में एफआईआर दर्ज करने पर सहमति बनी। वार्ता में एडीएम उम्मेद सिंह रत्नु, एसडीएम राजेश नायक, एसीएम रणजीत बिजारणिया सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। वहीं संघर्ष समिति की ओर से सीताराम नायक, भंवरलाल कूकणा व परिजन शामिल रहे। कांग्रेस नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने भी समझौता वार्ता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।