नोखा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25.34 ग्राम एमडी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
बीकानेर। बीकानेर जिले में नोखा थाना पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ के तहत कार्रवाई करते हुए 25.34 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार भी जब्त की है। कार्रवाई सुजानगढ़ रोड स्थित बालाजी मोटर एंड सर्विस सेंटर के पास की गई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान काकड़ा निवासी रामप्रताप बिश्नोई और श्रवण पारीक के रूप में हुई है। थानाधिकारी अरविंद कुमार भारद्वाज के निर्देशन में उप निरीक्षक कुशलाराम की टीम ने यह कार्रवाई की। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।