
3 सितम्बर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला
---
आगामी 3 सितंबर गुरुवार को रोजगार. स्वरोजगार एवं अप्रेंटिस मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी श्री लक्ष्मण सिंह सिलौटे ने बताया कि यह रोजगार मेला शासकीय आई.टी.आई खण्डवा में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक लगेगा। रोजगार मेले मे विभिन्न कम्पनियों द्वारा तकनीकी एव गैर तकनीकी क्षेत्र मे 200 बेरोजगार युवक युवतियो की भर्ती की जाएगी। इसके लिए 5 वी, 8वी, 10 वी, 12वी, आईटीआई, डिप्लोमा की सभी ट्रेड उत्तीर्ण युवा तथा स्नातक एंव स्नाकोत्तर कक्षा उत्तीर्ण युवा शामिल हो सकते हैं। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए युवाओं की आयु सीमा 18 वर्ष से 35 वर्ष तक निर्धारित है। रोजगार मेले में चयनित युवाओं को 8 हजार रुपए से 20 हजार रुपये तक वेतन दिया जावेगा। इसके अलावा अन्य सुविधाए कम्पनियों के नियमानुसार दी जाएंगी। इच्छुक युवा अपने मूल दस्तावेज और उनकी फोटो कॉपी, पासपोर्ट साइज के 4 फोटो, आधार कार्ड, रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन कार्ड के साथ उपस्थित होकर रोजगार मेले में शामिल सकते हैं। इसके लिए आवेदकों को कोई यात्रा व्यय नही दिया जाएगा ।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Department of Finance, Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
#khandwa