स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर्स ने 603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया
---
मातृ मृत्यु दर में कमी लाने व गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच की जाती है। इसी क्रम में मंगलवार को जिले की विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं में स्वास्थ्य शिविर लगाकर स्त्री रोग विशेषज्ञ व अन्य चिकित्सको द्वारा हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर उपचार किया गया, जिसमें शासकीय व प्रायवेट चिकित्सको द्वारा द्वारा सेवाएं दी।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. आर. डी. बाकोरिया ने बताया कि मंगलवार को जिले की विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं में कुल 603 गर्भवती महिलाओं की चिकित्सको द्वारा स्वास्थ्य जाँच की गई। जांच के दौरान जटिलताओं को देखते हुए चिन्हांकित गर्भवती महिलाओ की निशुल्क सोनोग्राफी कराई गई। इस दौरान गर्भवती महिलाओं व उनके परिजनों को कुपोषण से बचाव के लिए घर पर ही उपलब्ध खाद्य पदार्थाें से पोषणयुक्त भोजन तैयार कर सेवन करने की सलाह दी गई। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव कराने की समझाइश भी दी गई।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. बकोरिया ने बताया कि
उन गर्भवती महिलाओं को हाईरिस्क माना जाता है जो कि एनिमिया, उच्च रक्तचाप, डायबिटीज जैसे रोगों से ग्रसित होती है। इसके अलावा जिन महिलाओं के पूर्व में सिजेरियन प्रसव या जुड़वा बच्चे या गर्भ में उल्टा बच्चा या पूर्व में गर्भपात हो चुका हो, उन्हें भी हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं की श्रेणी में माना जाता है।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
IEC Cmho khandwa
#khandwa
1 views | Khandwa, Madhya Pradesh | Aug 25, 2026