मोतियाबिंद के 19 मरीजों को निशुल्क सर्जरी के लिए भेजा इंदौर
---
राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम तहत सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छैगांवमाखन में निशुल्क नेत्र जाँच शिविर लगाकर मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया। शिविर में कुल 46 लोगो की आंखों की जांच की गई। इनमें से 19 मरीजों को निशुल्क ऑपरेशन के लिए शंकरा आई केयर सेंटर इंदौर भेजा गया है। जहाँ उनका निशुल्क लेंस प्रत्यारोपण कर रहने, खाने पीने व दवाईयों की निशुल्क व्यवस्था होगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.ओ.पी.जुगतावत ने बताया कि शिविर मेे आये सभी मरीजों को अपनी आखों की देखभाल कैसे की जाये इस संबंध में समझाइश दी गयी।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
#khandwa
2 views | Khandwa, Madhya Pradesh | Aug 25, 2026