
रतलाम जिले में विकासखंड स्तर पर 9 से 16 सितंबर तक रोजगार मेलों का आयोजन।
विभिन्न कंपनियों द्वारा युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर
जिला परियोजना प्रबंधक मध्यप्रदेश डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला रतलाम श्री योगेन्द्र कुमार सिंह तिवारी ने बताया कि जिले के विभिन्न विकासखंडों में रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेलों में एस.आई.एस. संस्था नीमच, प्रतिभा स्वराज उज्जैन तथा न्यू जील फैशन वेयर प्रा. लि. बदनावर कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इच्छुक बेरोजगार युवा निर्धारित योग्यता के अनुसार रोजगार मेले में शामिल होकर पंजीयन करा सकते हैं।
रोजगार मेला का आयोजन 9 सितंबर 2026 को शासकीय आईटीआई रतलाम में, 10 सितंबर को जनपद पंचायत परिसर बाजना में, 11 सितंबर को जनपद पंचायत परिसर आलोट में, 12 सितंबर को जनपद पंचायत परिसर जावरा में, 15 सितंबर को जनपद पंचायत परिसर पिपलौदा तथा 16 सितंबर 2026 को जनपद पंचायत परिसर सैलाना में किया जाएगा। सभी मेलों का समय प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा।
एस.आई.एस. संस्था नीमच में सुरक्षा गार्ड के लिए 10वीं पास अथवा फेल, आयु 19 से 45 वर्ष तथा सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए 12वीं पास, कम्प्यूटर एवं अन्य डिप्लोमा सहित 170 सेंटीमीटर ऊंचाई और 56 से 90 किलोग्राम वजन निर्धारित किया गया है। एक माह के प्रशिक्षण के उपरांत सुरक्षा गार्ड एवं सुपरवाइजर को कार्य कुशलता के आधार पर मासिक वेतन दिया जाएगा।
इसके अलावा प्रतिभा स्वराज प्रा.लि. उज्जैन में 5वीं से 12वीं तक शैक्षणिक योग्यता एवं 18 से 35 वर्ष आयु के युवाओं, न्यू जील फैशन वेयर प्रा.लि. बदनावर में 5वीं पास एवं 18 से 30 वर्ष आयु के युवाओं तथा भारतीय जीवन बीमा निगम एवं ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से भी युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से संबंधित मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
परियोजना प्रबंधक मध्यप्रदेश डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला रतलाम श्री तिवारी ने जनपद पंचायतों, ग्राम पंचायतों सचिवों एवं रोजगार सहायकों के माध्यम से इच्छुक बेरोजगार युवा जो निर्धारित योग्यता रखते है, को सूचित करते हुए प्रतिभाग किए गए युवाओं का पंजीयन करने तथा आवश्यक कार्यवाही सूनिश्चित करने को कहा।#jansampark #ratlam
#MadhyaPradesh