
मुख्यमंत्री के ब्यौहारी दौरे को लेकर तैयारियां तेज, विधायक शरद कोल और कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
शहडोल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 16 नवंबर को शहडोल जिले के ब्यौहारी में प्रस्तावित दौरा है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में ब्यौहारी विधायक शरद कोल और कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल एवं हेलीपैड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंचीय कार्यक्रम की व्यवस्था, वाहन पार्किंग, बैठक व्यवस्था और आमजन के आवागमन के लिए मार्ग चयन सहित विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी ली। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से और समय रहते सुनिश्चित की जाएं, ताकि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर सक्रियता बढ़ गई है। हालांकि, कार्यक्रम के विस्तृत एजेंडे और संभावित घोषणाओं की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
#Shahdol #Beohari #MohanYadav #MPNews #BSP24News