
कानपुर में बाढ़ पीड़ितों को राहत के नाम पर एक्सपायर सिरप बांटने का आरोप, तीन बच्चे बीमार
कानपुर के बर्रा स्थित मयापुरम इलाके में बाढ़ पीड़ितों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से बांटे गए सिरप को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। परिजनों का आरोप है कि जुलाई 2026 में एक्सपायर हो चुके सिरप का वितरण किया गया, जिसे पीने के बाद तीन बच्चों की हालत बिगड़ गई।
बताया जा रहा है कि बच्चों को उल्टी होने लगी और तबीयत खराब होने पर परिजन उन्हें निजी डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम से शिकायत करने पर गंभीरता से कार्रवाई करने के बजाय इलाज के लिए 100 रुपये दिए गए।
वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने एक्सपायर सिरप बांटने के आरोपों से इनकार किया है। विभाग का कहना है कि इस तरह के सिरप की सप्लाई नहीं हुई है और मामले में किसी की शरारत की आशंका जताई जा रही है।
अब सवाल यह है कि आखिर बाढ़ पीड़ितों तक एक्सपायर सिरप कैसे पहुंचा और बच्चों की तबीयत बिगड़ने की जिम्मेदारी कौन लेगा?
#Kanpur #KanpurNews #Barra #Mayapuram #HealthDepartment #ExpiredSyrup #FloodVictims #BreakingNews #UPNews #GroundZeroNews #कानपुर #कानपुर_न्यूज़ #बाढ़पीड़ित #स्वास्थ्यविभाग