
🚩 बृजनगर में 27 अक्टूबर से रामलीला का शुभारंभ, बल्ली पूजन के साथ शुरू हुई तैयारियां
अमरदासा मंदिर पार्क में हुआ विधिवत पूजन, श्री आदर्श रामलीला कला मंडल के कलाकारों में उत्साह
बृजनगर (डीग)। कस्बे में धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए श्री आदर्श रामलीला कला मंडल की ओर से 27 अक्टूबर से रामलीला का शुभारंभ किया जाएगा। रामलीला के आयोजन को लेकर रविवार को कस्बे के अमरदासा मंदिर पार्क में विधिवत बल्ली पूजन किया गया। पूजन के साथ ही रामलीला मंचन की तैयारियों ने गति पकड़ ली है।
समिति सदस्य ओमप्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित होने वाली रामलीला को लेकर सभी पात्र एवं समिति सदस्य तैयारियों में जुट गए हैं। विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रामलीला के सफल आयोजन की कामना की गई। रामलीला के शुभारंभ को लेकर कस्बे में उत्साह का माहौल है। इस आयोजन के माध्यम से लोगों को भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश मिलेगा।
बल्ली पूजन में गणमान्य लोग रहे मौजूद
बल्ली पूजन कार्यक्रम में नगरपालिका उपचेयरमैन नत्थीलाल मिश्रा सहित ललित मोहन मित्तल, जगत सिंह गुर्जर, सुनील दत्त शर्मा, गगन शर्मा, चंद्रप्रकाश तिवाड़ी, ईश्वरी प्रसाद शर्मा, पंडित विष्णु शास्त्री, चंदर भगत, लोकेश सोनी, राजेंद्र मिश्रा, नीरज मिश्रा, मुकुट मिश्रा, रमेश शर्मा एवं विष्णु मिश्रा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।