नगर:कस्वा बृजनगर में वरिष्ठ कांग्रेसी एडवोकेट अशोक कुमार शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासभा_फेडरेशन (इंटक) एवं प्रदेश सचिव ,राजीव गांधी पंचायतीराज विभाग, राजस्थान और जिलाध्यक्ष, विधि प्रकोष्ठ, जिला डीग के नेतृत्व में आधुनिक भारत के निर्माता, IIT और IIM संस्थाओं और बहुउद्देशीय परियोजनाओं के जनक,भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न, पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती पर पुष्प अर्पित कर "बाल दिवस" के रूप में जयंती मनाई । वरिष्ठ कांग्रेसी एडवोकेट अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि पंडित श्री जवाहर नेहरू जी बच्चो से बहुत प्यार करते थे इसलिए बच्चे प्यार से पंडित जवाहर लाल नेहरू जी को चाचा नेहरू कहते थे वे भारत के प्रथम प्रधानमंत्री,आधुनिक भारत के महान शिल्पकार एवं महान स्वतंत्रता सेनानी थे ।पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने पुष्प माला अर्पित कर कोटि कोटि नमन कर विनम्र श्रद्धांजली दी गई।
नेहरू जी ने अपना संपूर्ण जीवन देश की आज़ादी, लोकतांत्रिक मूल्यों, वैज्ञानिक सोच, शिक्षा और आधुनिक भारत के निर्माण के लिए समर्पित किया।
उनके विचार, दूरदृष्टि सोच और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को देश सदैव स्मरण करता रहेंगे। पूर्व जिला उपाध्यक्ष, जिला किसान कांग्रेस कमेटी, भरतपुर प्रताप सिंह नौगावा ने भी नेहरू जी के द्वारा आजादी के लिए किए योगदान के बारे में बताया।
अवसर पर एडवोकेट अशोक कुमार शर्मा, प्रताप सिंह नौगावा, भरतसिंह कटपीटा, संयुक्त सचिव, जिला सेवादल कांग्रेस कमेटी, डीग,सुभान खान, राहुल,सुनील सैनी, शहर सोशल मीडिया प्रभारी, ब्रजनगर आदि उपस्थित थे।