
तिलहर/शाहजहांपुर
====
सिपाही के खिलाफ
कप्तान से शिकायत।
=====
विवेक शर्मा (अंशु)
धन्यौरा गांव के ग्रामीणों ने कुछ लोगों पर गांव में कच्ची शराब निकाल कर बिक्री करने का आरोप लगाया।कच्ची शराब बिक्री में एक सिपाही के भी मिले होने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है।आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।
धन्योरा गांव के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कुछ लोग एक सिपाही से मिलकर कच्ची शराब निकाल कर बिक्री करने का धंधा काफी समय से कर रहे हैं। उन्होंने इसकी शिकायत क्षेत्रीय दरोगा एवं कोतवाली पुलिस से भी की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।कच्ची शराब की बिक्री से गांव के बच्चे और बुजुर्ग नशे की चपेट में आ रहे हैं जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है।शराब पीकर लोग एक दूसरे से झगड़ा कर रहे हैं।उन्होंने बताया कि कई बार कच्ची शराब बिक्री का उन लोगों ने विरोध किया लेकिन कच्ची शराब बनाने वाले लोग झगड़ा कर उन्हें ही देख लेने की धमकी दे रहे हैं।
ग्रामीणों ने एसपी से मामले की जांच करा कर मुकदमा दर्ज कराने तथा सिपाही के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।इस दौरान शिवम सिंह,उपेंद्र सिंह,रमन पाल सिंह,राकेश सिंह,प्रधान रंजीत कुमार वर्मा अवधेश कुमार आदि मौजूद रहे।