
स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने अधिकारियों को सौंपे दायित्व
समय पर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
--
आगामी 15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल एवं गरिमामय आयोजन को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कलेक्टर श्री मालवीय ने समारोह की सभी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय गौरव का पर्व है, इसलिए समारोह की सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण ढंग से सुनिश्चित की जाएं।
कलेक्टर ने ध्वजारोहण समारोह, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुरस्कार वितरण, बैठक व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई, सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य सेवाएं तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में विभागवार दायित्व निर्धारित किए। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय-सीमा में तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में समारोह स्थल की व्यवस्थाओं, अतिथियों के आगमन, आगंतुकों की सुविधाओं के संबंध समीक्षा की।कलेक्टर ने कहा कि सभी विभाग अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें, जिससे स्वतंत्रता दिवस समारोह भव्य, सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
बैठक में संयुक्त कलेक्टर ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह जिला मुख्यालय पर मोहरी राय स्टेडियम पर आयोजित होगा। शासन के दिशा निर्देशों के तहत स्वतंत्रता दिवस पर आयोजन किया जाएगा।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन,अपर कलेक्टर श्री डी.एन.सिंह,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश,संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सोनम जैन,श्री विकास कुमार आनंद,एसडीएम अशोकनगर श्री इसरार खान, डिप्टी कलेक्टर श्री भुवनेश चौहान एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।
#ashoknagar