Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

🚨शहडोल जिले में अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ वन विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। दक्षिण वनमंडल की उड़नदस्ता टीम ने अमलाई स्थित सोडा फैक्ट्री के पास कार्रवाई करते हुए एक ट्रक को जब्त किया। बताया जा रहा है कि ट्रक में बिना ट्रांजिट पास (टीपी) के प्लास लकड़ी का परिवहन किया जा रहा था। वन विभाग ने दो दिन में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई की है। अवैध लकड़ी के कारोबार पर रोक लगाने के लिए विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। #शहडोल #वनविभाग #अवैधलकड़ी #कार्रवाई #मध्यप्रदेश #BreakingNews #MPNews #NewsUpdate #ForestDepartment

Sohagpur, Shahdol | Jun 26, 2026

MORE NEWS

केवई नदी में युवक डूबा, देर शाम तक जारी रही तलाश
अनूपपुर। भालूमाड़ा क्षेत्र के गेट दफाई निवासी सोनसाय गुप्ता रविवार दोपहर करीब 12 बजे केवई नदी के पंप घाट पर नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही भालूमाड़ा पुलिस, नगर पालिका पसान प्रशासन और एसईसीएल प्रबंधन की गोताखोर टीम तत्काल मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कर दी।
रेस्क्यू अभियान देर शाम तक लगातार जारी रहा, लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल सका था। घटना के बाद क्षेत्र में चिंता और शोक का माहौल है। प्रशासन द्वारा लगातार खोजबीन की जा रही है तथा स्थानीय लोगों से भी सहयोग लिया जा रहा है।

केवई नदी में युवक डूबा, देर शाम तक जारी रही तलाश अनूपपुर। भालूमाड़ा क्षेत्र के गेट दफाई निवासी सोनसाय गुप्ता रविवार दोपहर करीब 12 बजे केवई नदी के पंप घाट पर नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही भालूमाड़ा पुलिस, नगर पालिका पसान प्रशासन और एसईसीएल प्रबंधन की गोताखोर टीम तत्काल मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कर दी। रेस्क्यू अभियान देर शाम तक लगातार जारी रहा, लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल सका था। घटना के बाद क्षेत्र में चिंता और शोक का माहौल है। प्रशासन द्वारा लगातार खोजबीन की जा रही है तथा स्थानीय लोगों से भी सहयोग लिया जा रहा है।

Sohagpur, Shahdol | Jun 29, 2026

अनूपपुर में चार हाथियों की सक्रियता, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया सतर्क
अनूपपुर। जिले के वन क्षेत्रों में इन दिनों चार हाथियों की मौजूदगी दर्ज की गई है। ये हाथी दो अलग-अलग समूहों में विचरण कर रहे हैं, जिसके चलते वन विभाग ने आसपास के ग्रामीणों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।
जानकारी के अनुसार, तीन हाथियों का दल सोनमौहरी, सेंदुरी और पिंचिंगटोला क्षेत्र से गुजरते हुए खिरना नदी पार कर सेंदुरी मुक्तिधाम के आसपास पहुंच गया है। वहीं, एक बड़ा नर हाथी अपने समूह से अलग होकर पगना, दुधमनिया, गोबरी और शक्तिकुंडी के जंगलों में घूम रहा है। वन विभाग के अनुसार देर रात तक उसके पगना के जल्दाटोला और बेलिया रोड क्षेत्र की ओर बढ़ने की संभावना है।
हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वन विभाग की गश्ती टीम, सुरक्षा कर्मी और स्थानीय ग्रामीण लगातार निगरानी कर रहे हैं। विभाग ने लोगों से अपील की है कि हाथियों के पास जाने या उन्हें उकसाने का प्रयास न करें, रात के समय अनावश्यक रूप से जंगल या आसपास के क्षेत्रों में न जाएं और हाथियों की किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत वन विभाग को दें।

अनूपपुर में चार हाथियों की सक्रियता, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया सतर्क अनूपपुर। जिले के वन क्षेत्रों में इन दिनों चार हाथियों की मौजूदगी दर्ज की गई है। ये हाथी दो अलग-अलग समूहों में विचरण कर रहे हैं, जिसके चलते वन विभाग ने आसपास के ग्रामीणों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। जानकारी के अनुसार, तीन हाथियों का दल सोनमौहरी, सेंदुरी और पिंचिंगटोला क्षेत्र से गुजरते हुए खिरना नदी पार कर सेंदुरी मुक्तिधाम के आसपास पहुंच गया है। वहीं, एक बड़ा नर हाथी अपने समूह से अलग होकर पगना, दुधमनिया, गोबरी और शक्तिकुंडी के जंगलों में घूम रहा है। वन विभाग के अनुसार देर रात तक उसके पगना के जल्दाटोला और बेलिया रोड क्षेत्र की ओर बढ़ने की संभावना है। हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वन विभाग की गश्ती टीम, सुरक्षा कर्मी और स्थानीय ग्रामीण लगातार निगरानी कर रहे हैं। विभाग ने लोगों से अपील की है कि हाथियों के पास जाने या उन्हें उकसाने का प्रयास न करें, रात के समय अनावश्यक रूप से जंगल या आसपास के क्षेत्रों में न जाएं और हाथियों की किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत वन विभाग को दें।

Sohagpur, Shahdol | Jun 29, 2026

बुढ़ार चौक से न्यू बस स्टैंड के रोड चौड़ीकरण के लिए आज प्रशासन ने बाजार में बुलडोजर से अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू किया

बुढ़ार चौक से न्यू बस स्टैंड के रोड चौड़ीकरण के लिए आज प्रशासन ने बाजार में बुलडोजर से अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू किया

Sohagpur, Shahdol | Jun 28, 2026

हम सबका यहीं सपना नशा मुक्त हो देश अपना 
...
नशा निवारण दिवस पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम 

कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के मार्गदर्शन एवं उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग सुश्री प्रज्ञा मरावी के निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर नशा के दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से ग्राम विचारपुर, जोधपुर सहित अन्य स्थानों में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। 

नुक्कड़ नाटक में "हम सबका है यही सपना नशा मुक्त हो देश अपना" नशा नाश की जड़ है भाई इससे दूर रहो मेरे भाई" - तन मन-धन करते बरबाद बीड़ी सिगरेट और शराब"नशा छोड़ो तो जीवन आबाद है जैसे स्लोगन के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश दिया गया। नुक्कड़ नाटक स्थानीय कलाकार लकी चतुर्वेदी सहित उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत किया गया।

#शहडोल #shahdol

हम सबका यहीं सपना नशा मुक्त हो देश अपना ... नशा निवारण दिवस पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के मार्गदर्शन एवं उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग सुश्री प्रज्ञा मरावी के निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर नशा के दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से ग्राम विचारपुर, जोधपुर सहित अन्य स्थानों में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक में "हम सबका है यही सपना नशा मुक्त हो देश अपना" नशा नाश की जड़ है भाई इससे दूर रहो मेरे भाई" - तन मन-धन करते बरबाद बीड़ी सिगरेट और शराब"नशा छोड़ो तो जीवन आबाद है जैसे स्लोगन के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश दिया गया। नुक्कड़ नाटक स्थानीय कलाकार लकी चतुर्वेदी सहित उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत किया गया। #शहडोल #shahdol

Shahdol, Madhya Pradesh | Jun 28, 2026

जवाहर नवोदय विद्यालय मऊ में प्रवेश हेतु आवेदन अब 30 जून तक

प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय मऊ (शहडोल) ने जानकारी दी है कि पीएम श्री स्कूल ज.न.वि. मऊ, ब्योहारी, जिला-शहडोल की कक्षा ग्यारहवी में प्रवेश हेतु (Humanities) संकाय हेतु नीचे दिये गए QR CODE पर आवेदन फॉर्म आमंत्रित हैं। जिसमें इच्छुक अभ्यर्थी कक्षा 11 हेतु इस विद्यालय पर आकर अपना आवेदन जमा कर सकते है,

 या ईमेल आईडी के माध्यम से jnvshahdol123@gmail.com पर आवेदन भेज सकते है। जिसके आवेदन करने की अंतिम तिथि अब 30 जून निर्धारित किया गया है। शहडोल जिले मे निवासरत एवं जिले में स्थित विद्यालयों में 10 वीं पास छात्र/छात्रायें इसके लिए पात्र हैं। विस्तृत विवरण एवं आवेदन फार्म के लिए हेल्पडेस्क नं. 9039918711 पर संपर्क कर सकते हैं।

#शहडोल

जवाहर नवोदय विद्यालय मऊ में प्रवेश हेतु आवेदन अब 30 जून तक प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय मऊ (शहडोल) ने जानकारी दी है कि पीएम श्री स्कूल ज.न.वि. मऊ, ब्योहारी, जिला-शहडोल की कक्षा ग्यारहवी में प्रवेश हेतु (Humanities) संकाय हेतु नीचे दिये गए QR CODE पर आवेदन फॉर्म आमंत्रित हैं। जिसमें इच्छुक अभ्यर्थी कक्षा 11 हेतु इस विद्यालय पर आकर अपना आवेदन जमा कर सकते है, या ईमेल आईडी के माध्यम से jnvshahdol123@gmail.com पर आवेदन भेज सकते है। जिसके आवेदन करने की अंतिम तिथि अब 30 जून निर्धारित किया गया है। शहडोल जिले मे निवासरत एवं जिले में स्थित विद्यालयों में 10 वीं पास छात्र/छात्रायें इसके लिए पात्र हैं। विस्तृत विवरण एवं आवेदन फार्म के लिए हेल्पडेस्क नं. 9039918711 पर संपर्क कर सकते हैं। #शहडोल

Shahdol, Madhya Pradesh | Jun 28, 2026

🚨शहडोल जिले में अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ वन विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। दक्षिण वनमंडल की उड़नदस्ता टीम ने अमलाई स्थित सोडा फैक्ट्री के पास कार्रवाई करते हुए एक ट्रक को जब्त किया। बताया जा रहा है कि ट्रक में बिना ट्रांजिट पास (टीपी) के प्लास लकड़ी का परिवहन किया जा रहा था। वन विभाग ने दो दिन में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई की है। अवैध लकड़ी के कारोबार पर रोक लगाने के लिए विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। #शहडोल #वनविभाग #अवैधलकड़ी #कार्रवाई #मध्यप्रदेश #BreakingNews #MPNews #NewsUpdate #ForestDepartment - Sohagpur News