छिरवेल, देशगाव बेड़ी व हापला गांवों में मदिरा के अवैध संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध कार्यवाही की गई
---
83 लीटर हाथभट्टी मदिरा व 690 किलो महुआ लहान जप्त, कुल 6 प्रकरण कायम किए
---
कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के निर्देश पर आबकारी विभाग के दल द्वारा शराब की अवैध बिक्री एवं भंडारण रोकने की कार्यवाही लगातार जारी है।
जिला आबकारी अधिकारी श्री विनय रंगशाही ने बताया कि रविवार को आबकारी विभाग के दल ने ग्राम छिरवेल, देशगाव, बेड़ी, हापला में दबिश की कार्यवाहिया की गयी। इन कार्यवाहियो में कुल 83 लीटर हाथभट्टी मदिरा एवं 690 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया गया। महुआ लहान को सैंपल लेकर विधिवत मौके पर नष्ट किया गया। इस कार्यवाही में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कुल 6 प्रकरण कायम किए गए। जप्तशुदा मदिरा एवं महुआ लहान का बाजार मूल्य लगभग 82,000 रूपये है। इस कार्यवाहियो में आबकारी उप निरीक्षक हेमलता डाबर, अंकित सोलंकी, मुख्य आरक्षक प्रेमलाल भी शामिल थे
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Home Department of Madhya Pradesh
SP Khandwa
#khandwa