सागर में 65 साल का बुजुर्ग गांजा बेचने की फिराक में गिरफ्तार, 800 ग्राम नशा जब्त
#सागर के #मोतीनगर थाना #पुलिस ने अवैध गांजा कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 65 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि मछरयाई क्षेत्र में शीतला माता मंदिर के पास एक व्यक्ति गांजा बेचने की फिराक में खड़ा है। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर सुरेश शाक्य को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 800 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 8 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।
Sagar, Sagar | Nov 11, 2026