देवरिया में गोलीकांड का आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने निसार अहमद को दबोचा
#देवरिया। दो वाहनों की टक्कर के बाद हुए विवाद में युवक को गोली मारने के मामले में कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रामनाथ देवरिया निवासी निसार अहमद (26) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे सोमवार को कोतवाली तिराहे के पास से गिरफ्तार किया।
मामला आठ नवंबर की सुबह करीब तीन बजे का है। दो वाहनों की भिड़ंत के बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। इसी दौरान देव सिंह पुत्र नीरज सिंह को गोली लग गई थी। घटना के बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी।
कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी निसार अहमद को गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय और उपनिरीक्षक संजय कुमार पाल शामिल रहे।
#DeoriaNews #DeoriaPolice #CrimeNews #DeoriaPost #UPPolice