
छतरपुर सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा तेज ध्वनि में डीजे
बजाने वाले आरोपी पर की गई कार्यवाही- मोबाइल डीजे सिस्टम, जनरेटर एवं जीप जप्त
म.प्र. कोलाहल नियंत्रण अधिनियम तथा म्यूजिक एवं ध्वनि प्रदूषण अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर की गई कार्यवाही
पुलिस थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत छत्रसाल चौक के पास रोड में मोबाइल डीजे कसे, साउंड फिट किए हुए तेज ध्वनि से म्यूजिक बजाने की सूचना प्राप्त हुई, पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अवैध तरीके से डीजे मशीन बजाते हुए पाए जाने पर मोडिफाइड महिंद्रा जीप, डीजे साउंड एंड लाइट सिस्टम, जनरेटर इत्यादि जप्त किया गया। आरोपी चालक किशन कुशवाहा पिता रामेश्वर कुशवाहा निवासी ढिमलोनी मोहल्ला, मऊरानीपुर, जिला झांसी के विरुद्ध थाना कोतवाली में मध्य प्रदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम तथा म्यूजिक एवं ध्वनि प्रदूषण अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
उक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह, प्रधान आरक्षक हरचरण राजपूत, शैलेन्द्र सिंह सेंगर, आरक्षक अखंड प्रताप सिंह, घनश्याम एवं टीम की भूमिका रही।
#chhatarpur #MP