मैहर में मां शारदा के दर्शन करने पहुंचे बागेश्वर धाम सरकार ,हिंदू एकता और धर्मांतरण पर दिया बड़ा बयान
*मां शारदा के दर्शन कर बोले बागेश्वर सरकार भारत हिंदू राष्ट्र होगा, हिंदू एक होगा*
मैहर में मां शारदा के दर्शन करने पहुंचे बागेश्वर सरकार ने कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र होगा और हिंदुओं को एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य छुआछूत और जातिगत भेदभाव से मुक्त समाज का निर्माण करना है। जिस दिन भारत से सनातन मिट जाएगा, उस दिन भारत की पहचान भी मिट जाएगी।बागेश्वर सरकार ने वर्तमान परिस्थितियों पर चिंता जताते हुए कहा कि हमें विदेशी ताकतों के बहकावे में आकर दंगा-फसाद नहीं करना है, बल्कि देश और सेना के साथ खड़े रहकर शांति बनाए रखनी है। उन्होंने राजनीतिक दलों से भी अपील की कि राजनीति के लिए जातियों और भेदभाव के नाम पर समाज को न बांटें।धर्मांतरण के मुद्दे पर उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का स्वागत करते हुए कहा कि देश में धर्मांतरण रोकने के लिए गंभीर प्रयास होने चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि विदेशी ताकतें फंडिंग के माध्यम से हिंदुओं को बरगलाने का प्रयास कर रही हैं,बागेश्वर सरकार ने कहा कि हिंदू समाज को एकजुट होकर अपनी संस्कृति और सनातन परंपराओं की रक्षा करनी चाहिए। हमारा संकल्प है—हिंदू एक होगा, भारत हिंदू राष्ट्र होगा और भारत से सनातन कभी मिट नहीं पाएगा।