मैहर में मां शारदा के दर्शन करने पहुंचे बागेश्वर धाम सरकार , बोले— “हिंदू एक होगा, भारत हिंदू राष्ट्र होगा!”
मां शारदा के दरबार से बागेश्वर सरकार का बड़ा संदेश!
मैहर में मां शारदा के दर्शन करने पहुंचे बागेश्वर धाम सरकार ने हिंदू एकता, सनातन संस्कृति और धर्मांतरण के मुद्दे पर अपनी बात रखी।
उन्होंने कहा कि समाज को छुआछूत और जातिगत भेदभाव से मुक्त होना चाहिए। साथ ही राजनीतिक दलों से अपील की कि जाति के नाम पर समाज को बांटने से बचें।
धर्मांतरण के मुद्दे पर भी उन्होंने चिंता जताई और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए हिंदू समाज से एकजुट रहने का आह्वान किया। उन्होंने देश में शांति बनाए रखने और सेना के साथ खड़े रहने की बात भी कही।
बागेश्वर सरकार के इस बयान पर आपकी क्या राय है? क्या जातिगत भेदभाव मिटाकर समाज में एकता मजबूत की जा सकती है? अपनी राय कमेंट में बताइए।
Bundeli भौकाल न्यूज़ — सच की आवाज
#BageshwarDham #DhirendraShastri #Maihar #MaaSharda #HinduEkta #SanatanDharma #BundeliBhaukaalNews