Public App Logo
Profile Picture

hindustanmedia

@hindustanmedia08
605Followers
0Following
व्याख्याता से प्राचार्य पद पर पदोन्नति सूची जारी 
लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश गौतम नगर,भोपाल 

 <nis:link nis:type=tag nis:id=mpnews nis:value=MPNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mp nis:value=MP nis:enabled=true nis:link/>
इंदौर में पुलिस अधिकारीयो की तबादला सूची 👇🏻 

<nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=indore nis:value=indore nis:enabled=true nis:link/>
सिंधिया राजपरिवार की संपत्ति का विवाद गरमाया!

पहली बार कोर्ट पहुंचीं प्रतिमा देवी
रिश्तेदारों पर वर्षों तक गुमराह करने का आरोप, बोलीं—
“जो मिल रहा है, वह बोनस बताया गया; असल में हमें शून्य दिया जा रहा है।”

ग्वालियर जिला न्यायालय में संपत्ति विवाद को लेकर प्रतिमा देवी ने अपना पक्ष रखा। उन्होंने दावा किया कि उनकी मां भी जीवाजीराव सिंधिया की बेटी थीं, इसलिए चारों बेटियों को संपत्ति में बराबर कानूनी अधिकार मिलना चाहिए।

प्रतिमा देवी ने वसीयत की प्रति होने से भी इनकार किया और आरोप लगाया कि संपत्तियां बेचकर कर्ज व देनदारियां चुकाने की तैयारी की जा रही है।

⚖️ मामले में अगली सुनवाई 10 सितंबर को होगी।

📌 नोट: ये दावे संबंधित पक्ष द्वारा लगाए गए आरोप हैं। मामले में अंतिम कानूनी स्थिति न्यायालय के निर्णय के बाद स्पष्ट होगी।

 <nis:link nis:type=tag nis:id=gwalior nis:value=Gwalior nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=propertydispute nis:value=PropertyDispute nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/>
छ्तरपुर जिले की पुलिस चौकी घुवारा, थाना भगवा पुलिस ने जुंआ के फड़ में मारा छापा - जुंआ खेल रहे 4 जुंवारी गिरफ्तार, ₹7900 नगद राशि, 2 मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन बरामद

छतरपुर एसपी श्री रजत सकलेचा के निर्देशानुसार पुलिस द्वारा जुआ खेलने वालों एवं संचालन करने वालों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस चौकी घुवारा थाना भगवा पुलिस को विगत दिवस सायंकाल क्षेत्र भ्रमण के दौरान कस्बा घुवारा में जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुई, पुलिस टीम संबंधित स्थान वार्ड क्रमांक 15, खेत के पास पहुंची। 
    जुंआ के फड़ में जुंआ खेल रहे 4 आरोपी ----  👇
1. सुनील अहिरवार पिता काशीराम अहिरवार निवासी वार्ड क्रमांक 12 घुवारा 
2. राजेंद्र अहिरवार पिता मिट्ठा अहिरवार निवासी वार्ड क्रमांक 12 घुवारा 
3. मुबारिक खान पिता आसिम खान निवासी वार्ड क्रमांक 11 घुवारा 
4. राकेश यादव पिता जोधा यादव निवासी ग्राम कुड़ैला थाना भगवा से एवं जुआ के फड़ से ₹7900 रुपये नगद राशि, दो मोटरसाइकिल स्प्लेंडर एवं पैशन तथा चार मोबाइल फोन कुल कीमत करीब 1 लाख रुपए बरामद की गई। 
अभियुक्तों के विरुद्ध पब्लिक गैंबलिंग एक्ट की धारा में अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की गई।

उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं एसडीओपी बड़ा मलहरा श्री रोहित अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भगवां निरीक्षक रामसिया चौधरी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी घुवारा उप निरीक्षक मोहर सिंह सिकरवार, प्रधान आरक्षक केरल प्रसाद, आरक्षक राजेश प्रजापति, सुनील कुमार, पान सिंह यादव, हरि सिंह यादव, भरत अहिरवार, रोहित, प्रमोद एवं टीम की भूमिका रही।

 <nis:link nis:type=tag nis:id=chhatarpur nis:value=chhatarpur nis:enabled=true nis:link/>
🚨 बैंक खाते में फ्रॉड की रकम आना अपने-आप में अपराध नहीं: हाईकोर्ट

एक महत्वपूर्ण मामले में हाईकोर्ट ने कहा कि किसी व्यक्ति के बैंक खाते में ठगी की रकम जमा हो जाना मात्र इस आधार पर उसे अपराध में शामिल नहीं माना जा सकता, जब तक उसकी जानबूझकर संलिप्तता के ठोस आधार सामने न हों।

मामला ₹26.11 लाख की कथित ठगी से जुड़ा है। इसमें ₹15.15 लाख की रकम एक सेवानिवृत्त IFS अधिकारी के खाते में जमा हुई थी। कोर्ट ने मामले के तथ्यों को देखते हुए उन्हें अग्रिम जमानत प्रदान की।

⚖️ हालांकि, इसका अर्थ यह नहीं है कि ठगी की रकम खाते में आने का मामला हमेशा अपराध-मुक्त होगा। हर मामले में परिस्थितियों और व्यक्ति की भूमिका की जांच महत्वपूर्ण होगी।

📌 ऐसी महत्वपूर्ण खबरों के लिए जुड़े रहें।

 <nis:link nis:type=tag nis:id=courtnews nis:value=CourtNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cybercrime nis:value=CyberCrime nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=fraud nis:value=Fraud nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bankaccount nis:value=BankAccount nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/>
छतरपुर जिले के थाना खजुराहो पुलिस ने 28 लाख रुपये की ऑनलाइन साइबर ठगी का किया खुलासा — अन्तर्राज्यीय गिरोह के 04 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना खजुराहो में आवेदक मोहित चौबे के साथ टेलीग्राम ऐप पर रेटिंग बढ़वाने के नाम पर पैसे दोगुने करने का लालच देकर 28 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी किए जाने के संबंध में भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए छतरपुर एसपी श्री रजत सकलेचा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। विशेष टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, बैंक खातों की जांच, अपराध में प्रयुक्त संचार माध्यमों तथा ऑनलाइन ट्रांजेक्शन का विश्लेषण किया गया। जांच के दौरान घटना में गोटेगांव, जिला नरसिंहपुर के एक गिरोह के शामिल होने की जानकारी प्राप्त हुई। 
पुलिस टीम द्वारा अभियान स्वरूप कार्यवाही करते हुए अब तक कुल 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया कि आरोपी Instagram पर विज्ञापनों के माध्यम से बैंक खाते किराए पर लेते थे तथा इन खातों में साइबर ठगी से प्राप्त राशि डलवाकर उसे तत्काल अन्य खातों में ट्रांसफर कर निकाल लेते थे। इसके बाद उक्त राशि को क्रिप्टोकरेंसी में परिवर्तित किए जाने की जानकारी सामने आई है।

आरोपियों द्वारा उपयोग किए जा रहे तकनीकी साधनों एवं बैंक खातों के विश्लेषण से अभी तक संदिग्ध खातों में साइबर अपराधों से संबंधित करीब 80 लाख रुपये के लेन-देन का पता चला है। इन लेन-देन के संबंध में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, तेलंगाना, तमिलनाडु, दिल्ली, बिहार, झारखंड सहित विभिन्न राज्यों में कुल 50 शिकायतें पंजीबद्ध होना पाया गया है। प्रकरण की जांच में आरोपियों के नेटवर्क के पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड एवं महाराष्ट्र से जुड़े होने की जानकारी भी सामने आई है।

प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों में 
1. शुभम उर्फ शिवम पिता घनश्याम पटेल निवासी गर्रा, थाना गोटेगांव, जिला नरसिंहपुर, 
2. नीरज पटेल पिता रूप सिंह पटेल निवासी थाना गोटेगांव, जिला नरसिंहपुर, 
3. कैलाश उर्फ केवल पिता दुर्गाप्रसाद रजक निवासी ग्राम धवनिया, थाना गोटेगांव, जिला नरसिंहपुर 
4. हीरालाल उर्फ संदीप रजक निवासी ग्राम धवनिया, थाना गोटेगांव, जिला नरसिंहपुर शामिल हैं।
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ एवं तलाशी के दौरान विभिन्न बैंक खातों से संबंधित जानकारी प्राप्त हुई। आरोपियों के कब्जे से साक्ष्य के रूप में ATM कार्ड, बैंक खाते खोलने में प्रयुक्त 02 मोबाइल फोन एवं ₹38,000 नगद राशि जप्त की गई है। साथ ही संबंधित बैंक खातों में ₹1.50 लाख की राशि फ्रीज कराई गई है।

इस कार्यवाही में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस खजुराहो श्री मनमोहन सिंह बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खजुराहो उपनिरीक्षक नंदकिशोर सोलंकी, प्रभारी साइबर सेल उपनिरीक्षक नेहा सिंह गुर्जर, थाना प्रभारी अलीपुरा उनि. जीतेन्द्र सोनी, थाना प्रभारी बमनौरा उनि. अभिषेक पाण्डे, प्र.आर. राजाभैया, आर. आबिद, आर. उमाशंकर, आर. राजेश बागरी तथा साइबर सेल से प्र.आर. किशोर कुमार, प्र.आर. विजय सिंह, आर. धर्मराज, आर. दीपक, आर. मयंक यादव, आर. अभय, म.आर. ऋषिता एवं आर. सुनील की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 <nis:link nis:type=tag nis:id=chhatarpur nis:value=chhatarpur nis:enabled=true nis:link/>
छतरपुर शहर की थाना कोतवाली पुलिस ने म्यूल बैंक अकाउंट के माध्यम से साइबर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश — म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वाला आरोपी, कियोस्क संचालक सहित 3 अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार

20 बैंक पासबुक, 23 एटीएम कार्ड और 104 सिम कार्ड बरामद- विभिन्न राज्यों में दर्ज करीब 35 करोड़ के साइबर धोखाधड़ी के मामलों से जुड़े मिले बैंक अकाउंट

तमिलनाडु में 37.80 लाख रुपये की साइबर ठगी के प्रकरण में आरोपी का बैंक अकाउंट लिंक

अभियुक्त सलमान राइन साइबर वित्तीय धोखाधड़ी, अवैध वसूली मारपीट जैसे 8 अपराधों में लिप्त

छतरपुर एसपी श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों की धरपकड़ हेतु छतरपुर पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस ने म्यूल बैंक अकाउंट के माध्यम से ऑनलाइन धोखाधड़ी की राशि का ट्रांजैक्शन कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वाले आरोपी, कियोस्क संचालक सहित 3 अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

सिटी थाना कोतवाली पुलिस को राजनगर रोड फोरलेन ओवरब्रिज के पास एक व्यक्ति द्वारा म्यूल बैंक अकाउंट, जिनका उपयोग ऑनलाइन धोखाधड़ी की राशि के ट्रांजैक्शन में किया जाता है, उपलब्ध कराने संबंधी सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर संदेह के आधार पर आरोपी के बैग की विधिवत तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 20 विभिन्न बैंकों की बैंक पासबुक, विभिन्न बैंकों के 23 एटीएम कार्ड, विभिन्न कंपनियों की 104 सिम कार्ड एवं 2 मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद सामग्री एवं संबंधित पोर्टल की जांच करने पर कई बैंक अकाउंट, एटीएम कार्ड, मोबाइल सिम एवं मोबाइल फोन विभिन्न राज्यों में दर्ज साइबर धोखाधड़ी की शिकायतों से जुड़े पाए गए।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी द्वारा एकत्र किए गए बैंक अकाउंट एवं सिम कार्ड का संबंध बिहार, दिल्ली, राजस्थान, कर्नाटक, गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल एवं पंजाब सहित विभिन्न राज्यों में करीब 35 करोड़ के दर्ज साइबर प्रकरणों से पाया गया है।

जांच के दौरान तमिलनाडु राज्य की एक महिला के साथ लगभग 37 लाख 80 हजार रुपये की वित्तीय धोखाधड़ी के प्रकरण में भी आरोपी सलमान राइन का बैंक अकाउंट लिप्त पाया गया। धोखाधड़ी की राशि का एक हिस्सा आरोपी के बैंक अकाउंट में ट्रांजैक्शन हुआ था। आरोपी सलमान राइन थाना सिविल लाइन, छतरपुर में दर्ज वित्तीय धोखाधड़ी के एक प्रकरण में पूर्व से फरार था, जिसे थाना कोतवाली पुलिस द्वारा विधिवत गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
1. सलमान राइन, पिता मोहम्मद निसार, निवासी बड़ी कुंजरहटी, छतरपुर — म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने/विक्रय करने वाला आरोपी।
2. उज्जवल अग्रवाल, पिता हरिओम अग्रवाल, निवासी पैराडाइज कॉलोनी, छतरपुर — कियोस्क संचालक।
3. राहुल पांडेय, पिता दुलीचंद्र पांडेय, निवासी छत्रसाल नगर, छतरपुर।
फरार आरोपी
4. अन्य
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों द्वारा लोगों को प्रलोभन देकर उनके बैंक खाते एकत्र किए जाते थे तथा इन म्यूल बैंक खातों में फर्जी सिम उपलब्ध कराकर साइबर ठगी की राशि का ट्रांजैक्शन कराया जाता था। पुलिस द्वारा इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों एवं लेन-देन की जानकारी भी एकत्र की जा रही है। उक्त चारों आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता के तहत धोखाधड़ी संबंधी अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
 प्रकरण में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश एवं विवेचना जारी है।

उक्त कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह, साइबर प्रभारी उप निरीक्षक नेहा सिंह गुर्जर, उप निरीक्षक कुलदीप सिंह जादौन, आरक्षक कपेंद्र घोष, संदीप, नरेश एवं पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 <nis:link nis:type=tag nis:id=chhatarpur nis:value=chhatarpur nis:enabled=true nis:link/>
एग्जाम में फर्जीवाड़े की नई तकनीक..! 😱
एंडोस्कोपी के जरिए नकल का चौंकाने वाला मामला!

<nis:link nis:type=tag nis:id=facebookpost nis:value=facebookpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=facebookpostviral nis:value=facebookpostviral nis:enabled=true nis:link/>
छतरपुर🆕 - रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान महाराजपुर गढ़ीमलहरा रोड से 3 किग्रा से अधिक गांजा एवं अपाचे मोटरसाइकिल सहित 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
आरोपी प्रकाश रैकवार हत्या के प्रयास, एससी एसटी, एनडीपीएस जैसे 4 एवं आरोपी रावसाहब बुंदेला दहेज प्रतिबंध, एससी एसटी, एनडीपीएस अधिनियम जैसे 3 अपराधों में लिप्त

छतरपुर एसपी श्री रजत सकलेचा के निर्देशानुसार छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ संग्रह, उत्पादन, विक्रय एवं परिवहन करने वालों तथा सार्वजनिक स्थानों में नशाखोरी कर रहे नशाखोरों के विरुद्ध निरंतर सख्त से सख्त कार्यवाही की जा रही है।

विगत रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम को गढ़ीमलहरा महाराजपुर रोड में गांजा तस्करी संबंधी सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम संबंधित स्थान पर पहुँची। पेट्रोल पंप के पास संदेहियों ने मोटरसाइकिल से भागने का प्रयास किया, घेराबंदी कर रोका गया। 
मोटरसाइकिल में रखी बोरी की तलाशी लेने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। अवैध मादक पदार्थ 3 किलोग्राम से अधिक गांजा, अवैध परिवहन में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल कुल कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रुपये बरामद किया गया। अवैध मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त 2 आरोपियों --👇

1. प्रकाश रैकवार पिता दयाराम रैकवार निवासी ग्राम कुसमा थाना महाराजपुर

2. राव साहब बुंदेला पिता दुर्जन सिंह बुंदेला निवासी ग्राम कुसमा थाना महाराजपुर
 के विरुद्ध थाना महाराजपुर में एनडीपीएस अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी प्रकाश रैकवार हत्या के प्रयास, एससी एसटी, एनडीपीएस जैसे 4 एवं आरोपी रावसाहब बुंदेला दहेज प्रतिबंध, एससी एसटी, एनडीपीएस अधिनियम जैसे 3 अपराधों में लिप्त है। अभियुक्तों को न्यायालय पेश किया गया। अवैध मादक पदार्थ में सम्मिलित अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

उक्त कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं एसडीओपी खजुराहो श्री मनमोहन सिंह बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महाराजपुर निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह, थाना प्रभारी ओरछा रोड उप निरीक्षक दीपक यादव एवं पुलिस टीम की भूमिका रही।
🚨 महाराष्ट्र में दिल दहला देने वाली घटना: मोबाइल की जिद ने उजाड़ दिया पूरा परिवार!

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद के बाद एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है।

बताया जा रहा है कि 19 वर्षीय कुणाल नया iPhone लेने को लेकर माता-पिता से विवाद के बाद खावड्या पहाड़ी पर पहुंच गया। ग्रामीणों, पुलिस और परिवार ने करीब 3 घंटे तक उसे समझाने की कोशिश की।

इसी दौरान उसे बचाने पहुंचे पिता मुरलीधर भी पहाड़ी से नीचे गिर गए। पति और बेटे को गिरता देख मां संगीता ने भी पहाड़ी से छलांग लगा दी।

इस दर्दनाक घटना में माता-पिता और बेटे—तीनों की मौत हो गई।

📌 घटना ने मोबाइल और महंगे गैजेट्स को लेकर बढ़ते दबाव, पारिवारिक संवाद और मानसिक तनाव पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

⚠️ नोट: शुरुआती रिपोर्टों में घटना की वजह मोबाइल/iPhone को लेकर विवाद बताई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=maharashtra nis:value=Maharashtra nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhatrapatisambhajinagar nis:value=ChhatrapatiSambhajinagar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=iphone nis:value=iPhone nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=maharashtranews nis:value=MaharashtraNews nis:enabled=true nis:link/>
🚨 छापे में दुकानदार ने मिठाई खाने से कर दिया इनकार! 
हमीरपुर, यूपी: त्योहारों को देखते हुए एसडीएम और खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई की दुकानों पर छापेमारी की।

इसी दौरान मां वैष्णो जय भवानी स्वीट हाउस पर अधिकारियों ने दुकानदार अत्री बाबा को सिल्वर वर्क लगी मिठाई खाने के लिए दी। लेकिन दुकानदार ने मिठाई खाने से साफ इनकार कर दिया। 

इसके बाद टीम ने मिठाइयों के सैंपल लिए और कुछ मिठाइयां फिंकवा भी दीं।

👉 त्योहारों के दौरान मिलावटी और घटिया खाद्य पदार्थों पर प्रशासन की नजर बनी हुई है।

आप बताइए—दुकानदार का मिठाई खाने से इनकार करना आपको क्या संकेत देता है? 🤔

<nis:link nis:type=tag nis:id=hamirpur nis:value=Hamirpur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uttarpradesh nis:value=UttarPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=foodsafety nis:value=FoodSafety nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mithai nis:value=Mithai nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=raid nis:value=Raid nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=food nis:value=Food nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralnews nis:value=ViralNews nis:enabled=true nis:link/> #
🚨 मध्य प्रदेश: कटनी CSP नेहा पच्चीसिया निलंबित

कटनी की CSP नेहा पच्चीसिया के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार उन्हें निलंबित किया गया है और उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

बताया जा रहा है कि CSP कार्यालय को सील किया गया है। मामले को लेकर पुलिस एवं प्रशासनिक स्तर पर आगे की कार्रवाई जारी है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mpnews nis:value=MPNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=katni nis:value=Katni nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=katninews nis:value=KatniNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=policenews nis:value=PoliceNews nis:enabled=true nis:link/>
I got over 1,000 reactions on my posts last week! Thanks everyone for your support! 🎉
मुरैना की इमलिया पंचायत में बड़ा खुलासा!

जीरामजी... मृतक कर रहे मजदूरी! 😳

मुरैना म प्र, मुरैना की इमलिया ग्राम पंचायत के रिकॉर्ड में ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सरकारी योजनाओं की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

📰 दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, पंचायत के रिकॉर्ड में ऐसे लोगों के नाम पर भी मजदूरी दर्ज मिली, जिनकी कई साल पहले मौत हो चुकी है। कुछ मृतकों के जॉब कार्ड अब भी सक्रिय बताए गए हैं और मई 2026 तक तालाब, सड़क व सीसी रोड जैसे कार्यों में उनकी मजदूरी दर्ज होने का दावा किया गया है।

रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि कुछ जॉब कार्ड में मृत व्यक्ति के नाम के साथ दूसरे नाम जुड़े हुए मिले। परिवारों ने रिकॉर्ड में दर्ज मजदूरी का भुगतान मिलने से भी इनकार किया है।

📌 जिला पंचायत CEO कमलेश भार्गव ने मामले की जांच के लिए टीम गठित करने की बात कही है। जांच के बाद दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की बात कही गई है।

❓ सवाल बड़ा है—मृत लोगों के नाम पर मजदूरी कैसे दर्ज हुई?
❓ जॉब कार्ड समय पर निरस्त क्यों नहीं हुए?
❓ इस पूरे मामले में जिम्मेदारी किसकी तय होगी?

👉 अब निगाहें जांच रिपोर्ट और कार्रवाई पर टिकी हैं।

<nis:link nis:type=tag nis:id=morena nis:value=Morena nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=imliya nis:value=Imliya nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=grampanchayat nis:value=GramPanchayat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mgnrega nis:value=MGNREGA nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jobcard nis:value=JobCard nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=governmentscheme nis:value=GovernmentScheme nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=corruption nis:value=Corruption nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=news nis:value=News nis:enabled=true nis:link/> #
🚨 मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 32 IAS और 4 SAS अधिकारियों के तबादले

भोपाल। मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 32 IAS अधिकारियों और 4 राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 को आदेश जारी किया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mpnews nis:value=MPNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=transfer nis:value=Transfer nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mptabdale nis:value=MPTabdale nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bhopal nis:value=Bhopal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gwalior nis:value=Gwalior nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=satna nis:value=Satna nis:enabled=true nis:link/> #
छतरपुर 🆕 छतरपुर शहर के थाना कोतवाली पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान बड़ी कुंजरहटी मोहल्ला में चल रहे जुंआ के फड़ में मारा छापा- संचालक जफ्फू खान सहित 13 जुंवारी गिरफ्तार- ₹1,27,000  नगद राशि बरामद

 जुआ अधिनियम एवं संगठित अपराध धारा के तहत की गई कार्यवाही --- जुंआ संचालक आदतन अपराधी जाफिर उर्फ जफ्फू खान के विरुद्ध चोरी, मारपीट, गाली गलौज, अवैध वसूली, बलवा, हत्या का प्रयास, अवैध हथियार, अवैध शराब, जुंआ जैसे 35, आरोपी शाहरुख खान के विरुद्ध अवैध हथियार, अवैध शराब, अवैध वसूली, जुआ जैसे 6, आरोपी नफीस के विरुद्ध अवैध शराब जुआ जैसे 2, आरोपी शिवम रैकवार के विरुद्ध अवैध हथियार, मारपीट, जुआ जैसे 2 अपराध, फरार आरोपी जुआ संचालक शाहिद उर्फ सद्दू के विरुद्ध अवैध हथियार, अवैध वसूली, जुआ जैसे 3 अपराध दर्ज*

छतरपुर एसपी श्री रजत सकलेचा के निर्देशानुसार छतरपुर पुलिस द्वारा जुआ खेलने वालों एवं संचालन करने वालों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है।
विगत रात्रि गश्त के दौरान थाना कोतवाली पुलिस को बड़ी कुंजरहटी मोहल्ले में कुछ लोगों के जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुई, पुलिस टीम संबंधित स्थान पहुंची। सद्दू खान के घर के आंगन में संचालित जुवें के फड़ में जुआरी जुआ खेलते मिले, घेराबंदी कर पकड़ा गया। जुवे के फड़ व जुआरिओं से 1,27,000 रूपये नगद एवं ताश के पत्ते बरामद किये गए। पकड़े गए 13 अभियुक्तों एवं फरार संचालक सहित 14 आरोपियों ---👇👇
1. जफ्फू उर्फ जाफिर खान पिता जुम्मन खान निवासी बड़ी कुंजरेहटी मोहल्ला छतरपुर  
2. मोहम्मद जावेद पिता रज्जन निवासी बसारी गेट के पास छतरपुर, 
3. शरद उर्फ गोलू रावत पिता कल्लू रावत निवासी ग्राम हमा थाना कोतवाली छतरपुर
4. सीनू उर्फ जावेद खान पिता सफीक खान निवासी मातवाना मोहल्ला छतरपुर
5. बबलू नरेले पिता राधेलाल नरेले निवासी चौक बाजार छतरपुर
6. रितेश महोबिया पिता मुन्ना लाल महोबिया निवासी बकायन खिडकी मोहल्ला छतरपुर
7. धरमदास उर्फ हम्मू रैकवार पिता रामा रैकवार निवासी ग्राम पुर थाना महराजपुर हाल सेवाग्राम खजुराहो 
8. प्रवीण राजौरिया पिता घनश्याम कोरी निवासी कमलानगर भोपाल, हाल रेल्वे स्टेशन के पास खजुराहो थाना खजुराहो जिला छतरपुर
9. शाहरूख उर्फ सानू खान पिता मोहम्मद रियाज निवासी ताज कालोनी पटवारी मोहल्ला छतरपुर
10. नफीस राईन पिता रफीक राईन निवासी बडी कुजरहटी मोहल्ला छतरपुर
11. बृजेन्द्र उर्फ पिलोठा प्रजापति पिता रघुवीर प्रजापति  निवासी सेवाग्राम खजुराहो 
12. अकरम राजा उर्फ नईम खान पिता महमूब खान निवासी मंजूर नगर खजुराहो 
13. शिवम रैकवार पिता तुलसीदास रैकवार निवासी समनीगर मोहल्ला छतरपुर थाना कोतवाली छतरपुर 
14. फरार आरोपी संचालक शाहिद खान उर्फ सद्दू खान निवासी बड़ी कुंजरहटी छतरपुर के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की गयी। साथ ही आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की संगठित अपराध की धारा के तहत भी कार्यवाही की गई। 
जुंआ संचालक आदतन अपराधी जाफिर उर्फ जफ्फू खान के विरुद्ध चोरी, मारपीट, गाली गलौज, अवैध वसूली, बलवा, हत्या का प्रयास, अवैध हथियार, अवैध शराब, जुंआ जैसे 35, आरोपी शाहरुख खान के विरुद्ध अवैध हथियार, अवैध शराब, अवैध वसूली, जुआ जैसे 6, आरोपी नफीस के विरुद्ध अवैध शराब जुआ जैसे 2, आरोपी शिवम रैकवार के विरुद्ध अवैध हथियार, मारपीट, जुआ जैसे 2 अपराध, फरार आरोपी जुआ संचालक शाहिद उर्फ सद्दू के विरुद्ध अवैध हथियार, अवैध वसूली, जुआ जैसे 3 अपराध दर्ज हैं। फरार जुआ संचालक आरोपी शाहिद खान उर्फ सद्दू की तलाश की जा रही है। अभियुक्तों को न्यायालय पेश किया गया।

उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह, उप निरीक्षक वीरेंद्र रैकवार, प्रधान आरक्षक शैलेंद्र सिंह सेंगर, जानकी प्रसाद, आरक्षक कपेन्द्र, जगभान, राकेश, अभिषेक, रोहित, भूपेंद्र, अरविंद, संदीप, देशराज एवं टीम की भूमिका रही।

 <nis:link nis:type=tag nis:id=chhatarpur nis:value=chhatarpur nis:enabled=true nis:link/>
उत्तर प्रदेश में 20 अगस्त 2026 की रात 9 IPS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल में कई जिलों के SP/SSP बदले गए हैं। 👇👇👇

 <nis:link nis:type=tag nis:id=lucknownews nis:value=LucknowNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newsupdate nis:value=NewsUpdate nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=unfollowers nis:value=unfollowers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=नॉनफॉलोअर nis:value=नॉनफॉलोअर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uttarpradesh nis:value=UttarPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=यूपी nis:value=यूपी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=news nis:value=News nis:enabled=true nis:link/>
🚨 कलेक्टर महोदय को ये लोग मिले अनुपस्थित!

दमोह, मध्य प्रदेश।

👉 सरकारी कार्यालयों में समय पर उपस्थित रहने और जनसेवाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश।

<nis:link nis:type=tag nis:id=दमोह nis:value=दमोह nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=damoh nis:value=Damoh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mpnews nis:value=MPNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
छतरपुर 🆕 छतरपुर शहर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने "न्याय पथ अभियान" के तहत  5 साल पुराने चेक बाउंस के प्रकरण के वारंटी को किया गिरफ्तार 

एसपी छतरपुर श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में पुराने लंबित आपराधिक मामलों के फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे जिला स्तरीय "न्याय पथ अभियान" में सफलता।
 
पुलिस थाना कोतवाली अंतर्गत वर्ष 2021, 5 साल पुराने चेक बाउंस के प्रकरण का वारंटी फरार चल रहा था।
पुलिस टीम द्वारा उक्त प्रकरण के फरार वारंटी कुलदीप पटेरिया पिता प्रमोद पटेरिया निवासी छतरपुर को गिरफ्तार किया गया। विधिवत कार्यवाही कर अभियुक्त को न्यायालय पेश किया गया। 

उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह, प्रधान आरक्षक शैलेंद्र सिंह सेंगर, राजेश यादव, आरक्षक राहुल, नरेंद्र एवं टीम की भूमिका रही।

 <nis:link nis:type=tag nis:id=chhatarpur nis:value=chhatarpur nis:enabled=true nis:link/>
मध्यप्रदेश में करीब 2.50 लाख संविदा कर्मचारियों को ग्रेच्युटी और अनुकंपा नियुक्ति का लाभ मिलेगा। यह लाभ संविदा नीति-2023 के प्रावधानों के तहत दिए जाने की बात कही गई है। संबंधित विभाग अलग-अलग आदेश जारी करेंगे।
खबर में बताया गया है कि:
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के करीब 50 हजार संविदा कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।
सेवानिवृत्ति के बाद 16 माह की ग्रेच्युटी देने का प्रावधान बताया गया है।
सेवाकाल में मृत्यु होने पर आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति देने की व्यवस्था होगी।
विभागवार आदेश जारी किए जाएंगे।

 <nis:link nis:type=tag nis:id=mpnews nis:value=MPNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mp nis:value=MP nis:enabled=true nis:link/>
छतरपुर 🆕 छतरपुर शहर की थाना कोतवाली पुलिस ने "न्याय पथ अभियान" के तहत, 17 साल पुराने चेक बाउंस के प्रकरण के ₹8000 के इनामी वारंटी को गिरफ्तार किया l 
छतरपुर एसपी श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में पुराने लंबित आपराधिक मामलों के फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे जिला स्तरीय "न्याय पथ अभियान" में सफलता।
 
पुलिस थाना कोतवाली अंतर्गत वर्ष 2009, 17 साल पुराने चेक बाउंस के प्रकरण का ₹8000 का इनामी आरोपी फरार चल रहा था।
पुलिस टीम द्वारा उक्त प्रकरण के फरार ₹8000 का इनामी वारंटी नितेंद्र सिंह परमार पिता लक्ष्मण सिंह परमार निवासी छतरपुर को गिरफ्तार किया गया। विधिवत कार्यवाही कर अभियुक्त को न्यायालय पेश किया गया। 

उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह, प्रधान आरक्षक प्रमोद नायक शैलेंद्र सिंह सेंगर, आरक्षक शिवप्रताप सिंह, दीपचंद्र, प्रताप अहिरवार एवं टीम की भूमिका रही।

 <nis:link nis:type=tag nis:id=chhatarpur nis:value=chhatarpur nis:enabled=true nis:link/>
📢 UGC-NET जून 2026: तीन विषयों की परीक्षा दोबारा होगी

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र विषयों की परीक्षा दोबारा कराने का फैसला किया है।

विशेषज्ञ समिति की समीक्षा में इन प्रश्नपत्रों में तथ्यात्मक, टाइपिंग/भाषा एवं अनुवाद संबंधी त्रुटियों के साथ-साथ पहले पूछे गए प्रश्नों के दोहराव जैसी गड़बड़ियां सामने आई थीं।

📅 री-एग्जाम की तारीखें

🔹 अंग्रेजी — 9 सितंबर 2026
⏰ सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

🔹 कॉमर्स — 9 सितंबर 2026
⏰ दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक

🔹 समाजशास्त्र — 10 सितंबर 2026
⏰ सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

✅ इन तीनों विषयों के अभ्यर्थियों से कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा।

📌 अभ्यर्थी परीक्षा से संबंधित नवीनतम जानकारी के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

<nis:link nis:type=tag nis:id=ugcnet nis:value=UGCNET nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ugcnet2026 nis:value=UGCNET2026 nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=netexam nis:value=NETExam nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=educationnews nis:value=EducationNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=examupdate nis:value=ExamUpdate nis:enabled=true nis:link/>
छतरपुर में महिला की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बच्चा जेल के पास अमलताश कॉलोनी के बगल में एक महिला की धारदार हथियार से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

मृतिका की पहचान मालती प्रजापति (25), पति सुमन कुमार, निवासी थरा गांव के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक वारदात दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच हुई। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर महिला पर धारदार हथियार से हमला किया।

भाई ने देखा बहन का शव

बताया गया है कि मृतिका का भाई पुष्पेंद्र प्रजापति, जो बजरंग नगर में किराये से रहता है, घटना के बाद मौके पर पहुंचा। उस समय मृतिका का करीब 7 वर्षीय बेटा घर के बाहर साइकिल चला रहा था और उसे मां के साथ हुई घटना की जानकारी नहीं थी।

पुष्पेंद्र ने घर के अंदर जाकर देखा तो उसकी बहन मृत अवस्था में पड़ी थी। इसके बाद उसने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

घटना के समय पति गांव से बाहर था

मृतिका का पति सुमन कुमार निजी तौर पर पशु चिकित्सा संबंधी कार्य करता है और गांव-गांव जाकर काम करता है। घटना के समय वह ढिलापुर गया हुआ था। बताया जा रहा है कि परिवार ने इसी वर्ष दीपावली के दौरान नए मकान में गृह प्रवेश किया था।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर साक्ष्य जुटाने और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। हत्या के पीछे की वजह क्या है और वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी कौन है, इसका पता लगाने के लिए पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।

फिलहाल हत्या की वजह और आरोपी की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।

 <nis:link nis:type=tag nis:id=mpnews nis:value=MPNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mp nis:value=MP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bundelkhand nis:value=bundelkhand nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhatarpur nis:value=chhatarpur nis:enabled=true nis:link/>
Video 23
सतना म प्र 🆕 सतना जिले में कलेक्टर ने एसडीएम अफसरों के कार्यों में किया फेर बदल 👇👇
<nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=satna nis:value=satna nis:enabled=true nis:link/>