
राजधानी शिमला के भट्टाकुफर रोड पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौ.त हो गई। मृ.तका की पहचान स्थानीय निवासी विद्या देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, विद्या देवी सुबह के समय भट्टाकुफर मोड़ के पास सड़क पार कर रही थीं, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक (नंबर HP69 5754) ने उन्हें अपनी चपे.ट में ले लिया। यह टक्क.र इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घाय.ल हो गईं।
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घाय.ल महिला को उपचार के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) अस्पताल पहुंचाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृ.त घोषित कर दिया। इस पूरी घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें महिला को ट्रक की चपे.ट में आते हुए साफ देखा जा सकता है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और श.व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हादसे के सटीक कारणों की गहनता से जांच शुरू कर दी है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें 🙏
Jeena kangreDa
. Awaj E Himachal Jeena Kangre Da
#shimla #Bhattakufer #oldwoman #accident #RIP #himachalpradesh