
*नशे के सौदागरों पर फतेहाबाद पुलिस का शिकंजा जारी, म्योद पुल चौकी पुलिस ने 5.68 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी को किया गिरफ्तार*
*– पुलिस चौकी म्योद पुल की टीम ने गश्त के दौरान चुहड़पुर रोड स्थित रगोई नाले के पास से आरोपी को किया काबू*
जाखल, 22 अक्टूबर। पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने तथा नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना जाखल पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस चौकी म्योद पुल की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी *बंसी लाल पुत्र फौजी राम निवासी गांव म्योद कलां* को 5.68 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है।आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जएगा।
पुलिस चौकी म्योद पुल प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक करनैल सिंह ने बताया कि 21 अक्टूबर को उनकी पुलिस टीम म्योद खुर्द से चुहड़पुर रोड पर गश्त एवं नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए मौजूद थी। इसी दौरान रगोई नाले के पास झाड़ियों में एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर वह झाड़ियों में छिपने का प्रयास करने लगा। शक के आधार पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक पारदर्शी पाउच में 5.68 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
पुलिस ने बरामद हेरोइन को नियमानुसार कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना जाखल में अभियोग संख्या 141 दिनांक 21.10.2026, धारा 21बी/61/85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी से नशीले पदार्थ की खरीद-फरोख्त एवं इसके स्रोत के संबंध में पूछताछ की जा रही है। मामले में आगामी जांच जारी है।