आगरा में 12 से 22 दिसंबर 2026 तक प्रस्तावित 2151 कुंडीय माँ पीतांबरा मृत्युंजय महायज्ञ की तैयारियों का शुभारंभ हो गया है। शास्त्रीपुरम स्थित स्पेस ग्रीन से प्रथम वेद यात्रा निकाली गई। पूज्य यज्ञाधीश श्री श्री 1008 रामदास महाराज के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री बेबी रानी मौर्य भी शामिल हुईं। उन्होंने महायज्ञ की आरती कर रामदास महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।
आयोजकों के अनुसार, वेद यात्रा का उद्देश्य महायज्ञ के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को आयोजन से जोड़ना है। महायज्ञ के मुख्य आयोजन स्थल की अंतिम घोषणा अभी शेष है। आगामी दिनों में कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा साझा की जाएगी।
.
.
.
.
#Agra #AgraNews #MaaPitambara #MahamrityunjayMahayagya #2151KundiyaMahayagya #BabyRaniMaurya #RamdasMaharaj #VedaYatra #UttarPradesh #धार्मिकसमाचार #NHPBharat
Fatehabad, Agra | Oct 23, 2026