
भरमौर में लगेगा बहु-विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर।
हिमाचल प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री ठाकुर Sukhvinder Singh Sukhu जी के आदेश अनुसार दिनांक 11 सितंबर 2026 को सिविल अस्पताल भरमौर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बहु-विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर आयोजित किया जा रहा है। माननीय मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी के आशीर्वाद से इस शिविर का उद्घाटन करने का अवसर मुझे प्राप्त होगा।
गौरतलब है कि सिविल अस्पताल भरमौर में इस बहु-विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य मेडिकल कॉलेज चंबा में उपलब्ध विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएँ भरमौर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को उनके नजदीक उपलब्ध करवाना है।
शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लोगों को स्वास्थ्य परामर्श एवं चिकित्सा सेवाएँ प्रदान की जाएंगी, जिनमें प्रमुख रूप से—
🔹 मेडिसिन विशेषज्ञ
🔹 हड्डी रोग विशेषज्ञ
🔹 सर्जन
🔹 त्वचा रोग विशेषज्ञ
🔹 स्त्री रोग विशेषज्ञ
🔹 ईएनटी विशेषज्ञ
🔹 नेत्र रोग विशेषज्ञ
🔹 बाल रोग विशेषज्ञ
मैं विधानसभा क्षेत्र भरमौर के सभी सम्मानित लोगों से आग्रह करता हूँ कि 11 सितंबर को सिविल अस्पताल भरमौर में आयोजित इस बहु-विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ और अपने स्वास्थ्य की जाँच एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श अवश्य लें।
स्वस्थ भरमौर, सशक्त भरमौर। 🙏
CMO Himachal
ललित ठाकुर
चेयरमैन APMC चंबा (हि प्र सरकार)
Chamba, Chamba | Sep 10, 2026