महाराष्ट्र में नागपुर के गोधनी स्थित फागुजी नगर के वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में बीती रात क्लोरीन गैस लीक होने से हड़कंप मच गया। रिजर्व सिलेंडर से फैली गैस की चपेट में आने से करीब 40 लोग प्रभावित हुए हैं, जिन्हें तुरंत मैक्स, मेयो और स्पर्श अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 3 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है और वे आईसीयू में हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एनडीआरएफ और फायर विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुँचीं और स्थिति को संभालने के जुटीं।
सुरक्षा के मद्देनजर प्लांट के आसपास के 200 मीटर के दायरे को पूरी तरह सील कर दिया गया है। गनीमत यह रही कि समय रहते लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन रात में प्लांट पर कर्मचारियों का न होना और गैस की देखरेख में लापरवाही एक बड़ा सवाल खड़ा करती है। एनडीआरएफ की टीम लीकेज पर काबू पाने का प्रयास कर रही है और स्वास्थ्य विभाग घर-घर जाकर लोगों की जांच कर रहा है।
#NagpurGasLeak #MaharashtraNews #NagpurUpdates #NDRF #BreakingNews #SafetyFirst #FatafatNews