
अंबाला में दर्दनाक सड़क हादसा, 32 वर्षीय युवक की गई जान टांगरी बांध के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, PGI चंडीगढ़ ले जाते समय बिगड़ी हालत
अंबाला कैंट में टांगरी बांध के नजदीक हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की जान चली गई। हादसा मंगलवार देर रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच जगाधरी-यमुनानगर हाईवे पर साकेत अस्पताल के सामने हुआ। मृतक की पहचान 32 वर्षीय मोहित के रूप में हुई है, जो खोजकीपुर की शिव कॉलोनी का रहने वाला था और PVC का काम करता था।
जानकारी के मुताबिक, मोहित रात के समय अपनी TVS स्पोर्ट बाइक से घर से निकला था। इसी दौरान टांगरी बांध के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस टीम ने पहुंचाया अस्पताल
घटना के दौरान वहां से गुजर रही ERV-113 पुलिस टीम की नजर घायल युवक पर पड़ी। टीम में मौजूद ASI ललित कुमार और SPO लाभ सिंह ने उसे तुरंत अंबाला कैंट के सिविल अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर चंडीगढ़ रवाना हुए, लेकिन रास्ते में हालत बिगड़ने पर उसे एक अन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज
मृतक के भाई राहुल की शिकायत पर महेश नगर थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने BNS की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज करते हुए जांच हेड कॉन्स्टेबल संजीव कुमार को सौंपी है। फिलहाल फरार वाहन चालक की पहचान और तलाश की जा रही है।
ऐसी ही ताजा खबरों के लिए 7X Haryana News को फॉलो करें।
#AmbalaNews #AmbalaAccident #HaryanaNews #RoadAccident #AmbalaCantt #BreakingNews #HaryanaUpdate #7XHaryanaNews