Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

🎤 चुराह के चांजू का बेटा राष्ट्रीय मंच पर, 'सा रे गा मा पा' ऑडिशन तक पहुंचकर बढ़ाया क्षेत्र का मान 🌟 जिला चंबा के उपमंडल #चुराह की ग्राम पंचायत #चांजू के होनहार युवा गायक भुवनेश भारत ने देश के लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा' के ऑडिशन तक पहुंचकर पूरे चुराह और चंबा जिले का नाम गर्व से रोशन किया है। ग्रामीण परिवेश से निकलकर राष्ट्रीय स्तर के मंच तक पहुंचना भुवनेश की कड़ी मेहनत, लगन और संगीत के प्रति अटूट समर्पण का परिणाम है। उनकी इस उपलब्धि ने चांजू सहित पूरे चुराह क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल बना दिया है। स्थानीय लोगों, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने भुवनेश भारत को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सभी को उम्मीद है कि वे आगे भी अपनी मधुर आवाज़ से देशभर में चुराह और हिमाचल का नाम रोशन करेंगे। भुवनेश की सफलता उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो बड़े सपने देखते हैं। यह उपलब्धि साबित करती है कि प्रतिभा, मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी राष्ट्रीय मंच तक पहुंचा जा सकता है। ❤️ भुवनेश भारत को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! Suneel Pahadi ✍️ Pahadi News #Churah #Chamba #BhuvneshBharat #SaReGaMaPa #ProudMoment #HimachalPradesh #Talent #Inspiration #Highlights

Chamba, Chamba | Jul 12, 2026

MORE NEWS

NH-154A के ठेकेदारों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, 10 दिन में भुगतान नहीं हुआ तो चक्का जाम की चेतावनी
सुरेंद्र उर्फ़ आकाश ठाकुर 
चम्बा: 13 जुलाई 2026
राष्ट्रीय राजमार्ग NH-154A पर आपदा के दौरान राहत एवं सड़क बहाली कार्य करने वाले ठेकेदारों ने उपायुक्त चम्बा को ज्ञापन सौंपकर अपने लंबित भुगतान और सुरक्षा राशि (Security Deposit) जल्द जारी करने की मांग की है।
ठेकेदारों का कहना है कि आपदा के समय जिला प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के निर्देश पर उन्होंने जेसीबी, पोकलेन, टिप्पर सहित अन्य मशीनरी लगाकर सड़कें बहाल कीं, मलबा हटाया, रिटेनिंग वॉल, वायर क्रेट्स और अन्य जरूरी कार्य कर यातायात को सुचारु बनाया। इसके बावजूद आज तक उनके कार्यों का भुगतान और सुरक्षा राशि जारी नहीं की गई है।
ज्ञापन में ठेकेदारों ने कहा कि भुगतान लंबित रहने से वे गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। उनके साथ कार्य करने वाले मजदूरों और कर्मचारियों के परिवारों का भरण-पोषण भी प्रभावित हो रहा है।
ठेकेदारों ने उपायुक्त से मांग की है कि अधिशासी अभियंता (Executive Engineer) के माध्यम से सभी लंबित बिलों और सुरक्षा राशि का भुगतान अगले 10 दिनों के भीतर सुनिश्चित कराया जाए।
उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय में भुगतान नहीं हुआ तो सभी ठेकेदार NH-154A पर शांतिपूर्ण चक्का जाम करेंगे और अपनी मशीनरी सड़क पर खड़ी करने को बाध्य होंगे। साथ ही, उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक पूरा भुगतान नहीं किया जाता, वे NHAI के किसी भी नए कार्य में भाग नहीं लेंगे और कोई सहयोग नहीं देंगे।
ठेकेदारों ने यह भी कहा कि चूंकि NH-154A अब NHAI को हस्तांतरित हो चुका है, ऐसे में लंबित भुगतान का मामला भविष्य में और जटिल हो सकता है। इसलिए प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान करने की मांग की गई है।
#PangiLiveNews #Chamba #NH154A #Contractors #PendingPayment #SecurityDeposit #NHAI #HimachalPradesh #BreakingNews

NH-154A के ठेकेदारों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, 10 दिन में भुगतान नहीं हुआ तो चक्का जाम की चेतावनी सुरेंद्र उर्फ़ आकाश ठाकुर चम्बा: 13 जुलाई 2026 राष्ट्रीय राजमार्ग NH-154A पर आपदा के दौरान राहत एवं सड़क बहाली कार्य करने वाले ठेकेदारों ने उपायुक्त चम्बा को ज्ञापन सौंपकर अपने लंबित भुगतान और सुरक्षा राशि (Security Deposit) जल्द जारी करने की मांग की है। ठेकेदारों का कहना है कि आपदा के समय जिला प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के निर्देश पर उन्होंने जेसीबी, पोकलेन, टिप्पर सहित अन्य मशीनरी लगाकर सड़कें बहाल कीं, मलबा हटाया, रिटेनिंग वॉल, वायर क्रेट्स और अन्य जरूरी कार्य कर यातायात को सुचारु बनाया। इसके बावजूद आज तक उनके कार्यों का भुगतान और सुरक्षा राशि जारी नहीं की गई है। ज्ञापन में ठेकेदारों ने कहा कि भुगतान लंबित रहने से वे गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। उनके साथ कार्य करने वाले मजदूरों और कर्मचारियों के परिवारों का भरण-पोषण भी प्रभावित हो रहा है। ठेकेदारों ने उपायुक्त से मांग की है कि अधिशासी अभियंता (Executive Engineer) के माध्यम से सभी लंबित बिलों और सुरक्षा राशि का भुगतान अगले 10 दिनों के भीतर सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय में भुगतान नहीं हुआ तो सभी ठेकेदार NH-154A पर शांतिपूर्ण चक्का जाम करेंगे और अपनी मशीनरी सड़क पर खड़ी करने को बाध्य होंगे। साथ ही, उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक पूरा भुगतान नहीं किया जाता, वे NHAI के किसी भी नए कार्य में भाग नहीं लेंगे और कोई सहयोग नहीं देंगे। ठेकेदारों ने यह भी कहा कि चूंकि NH-154A अब NHAI को हस्तांतरित हो चुका है, ऐसे में लंबित भुगतान का मामला भविष्य में और जटिल हो सकता है। इसलिए प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान करने की मांग की गई है। #PangiLiveNews #Chamba #NH154A #Contractors #PendingPayment #SecurityDeposit #NHAI #HimachalPradesh #BreakingNews

Chamba, Chamba | Jul 13, 2026

चम्बा मेडिकल कॉलेज में एनडीआरएफ का आपदा जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

सुरेंद्र उर्फ़ आकाश ठाकुर 
चम्बा 13 जुलाई  2026 
पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चम्बा में मानसून तैनाती अवधि के दौरान राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) द्वारा आपदा जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं डीन डॉ. पंकज गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया।
प्रशिक्षण में एमबीबीएस बैच-2022 के लगभग 120 प्रशिक्षु छात्रों ने भाग लिया। एनडीआरएफ की टीम ने भूकंप, बाढ़, भूस्खलन, बादल फटना तथा आग जैसी आपदाओं के दौरान बचाव कार्यों और प्राथमिक उपचार की व्यावहारिक जानकारी दी। प्रदर्शन सत्र के माध्यम से बताया गया कि गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को सुरक्षित तरीके से कैसे निकालें और समय रहते प्राथमिक उपचार देकर उसकी जान कैसे बचाई जा सकती है।
इस अवसर पर प्राचार्य एवं डीन डॉ. पंकज गुप्ता ने कहा कि मानसून का समय सेवा, समर्पण और सतर्कता की परीक्षा का समय होता है। इस दौरान प्राकृतिक आपदाओं की आशंका बढ़ जाती है, ऐसे में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ केवल एक राहत एवं बचाव बल ही नहीं, बल्कि संकट की घड़ी में लोगों के लिए आशा और विश्वास का प्रतीक है।
एनडीआरएफ के टीम कमांडर इंस्पेक्टर आनंद सिंह ने बताया कि आपदा के समय त्वरित और सही प्राथमिक उपचार से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने टीम द्वारा विभिन्न आपदा परिस्थितियों में बचाव कार्यों का लाइव प्रदर्शन भी किया।
कार्यक्रम में सब-इंस्पेक्टर पूजा सोलंकी, प्रियक, भोला सिंह, मनोज कुमार, शिल्पा, वसीम राजा, अधीक्षक ग्रेड-1 रमेश शर्मा, शारीरिक शिक्षक इमरान खान, छायाकार बोधराज सहित सुरक्षा एवं स्वच्छता कर्मचारी तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
#Chamba #ChambaNews #MedicalCollegeChamba #NDRF #DisasterManagement #DisasterPreparedness #EmergencyResponse #FirstAid #MBBS #MedicalStudents #HimachalPradesh #MonsoonSafety #HealthNews #PangiLiveNews #चंबा #हिमाचलप्रदेश #एनडीआरएफ #आपदाप्रबंधन #प्राथमिकउपचार #मानसून

चम्बा मेडिकल कॉलेज में एनडीआरएफ का आपदा जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित सुरेंद्र उर्फ़ आकाश ठाकुर चम्बा 13 जुलाई 2026 पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चम्बा में मानसून तैनाती अवधि के दौरान राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) द्वारा आपदा जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं डीन डॉ. पंकज गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया। प्रशिक्षण में एमबीबीएस बैच-2022 के लगभग 120 प्रशिक्षु छात्रों ने भाग लिया। एनडीआरएफ की टीम ने भूकंप, बाढ़, भूस्खलन, बादल फटना तथा आग जैसी आपदाओं के दौरान बचाव कार्यों और प्राथमिक उपचार की व्यावहारिक जानकारी दी। प्रदर्शन सत्र के माध्यम से बताया गया कि गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को सुरक्षित तरीके से कैसे निकालें और समय रहते प्राथमिक उपचार देकर उसकी जान कैसे बचाई जा सकती है। इस अवसर पर प्राचार्य एवं डीन डॉ. पंकज गुप्ता ने कहा कि मानसून का समय सेवा, समर्पण और सतर्कता की परीक्षा का समय होता है। इस दौरान प्राकृतिक आपदाओं की आशंका बढ़ जाती है, ऐसे में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ केवल एक राहत एवं बचाव बल ही नहीं, बल्कि संकट की घड़ी में लोगों के लिए आशा और विश्वास का प्रतीक है। एनडीआरएफ के टीम कमांडर इंस्पेक्टर आनंद सिंह ने बताया कि आपदा के समय त्वरित और सही प्राथमिक उपचार से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने टीम द्वारा विभिन्न आपदा परिस्थितियों में बचाव कार्यों का लाइव प्रदर्शन भी किया। कार्यक्रम में सब-इंस्पेक्टर पूजा सोलंकी, प्रियक, भोला सिंह, मनोज कुमार, शिल्पा, वसीम राजा, अधीक्षक ग्रेड-1 रमेश शर्मा, शारीरिक शिक्षक इमरान खान, छायाकार बोधराज सहित सुरक्षा एवं स्वच्छता कर्मचारी तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। #Chamba #ChambaNews #MedicalCollegeChamba #NDRF #DisasterManagement #DisasterPreparedness #EmergencyResponse #FirstAid #MBBS #MedicalStudents #HimachalPradesh #MonsoonSafety #HealthNews #PangiLiveNews #चंबा #हिमाचलप्रदेश #एनडीआरएफ #आपदाप्रबंधन #प्राथमिकउपचार #मानसून

Chamba, Chamba | Jul 13, 2026

अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2026: सांस्कृतिक उप समिति की बैठक सम्पन्न, कलाकारों के चयन पर हुई विस्तृत चर्चा

सुरेंद्र ठाकुर 
चंबा, 13 जुलाई 
अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 की तैयारियों के तहत सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में सांस्कृतिक उप समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त एवं समिति के संयोजक अमित मैहरा ने की।
बैठक में सांस्कृतिक उप समिति के सरकारी एवं गैर-सरकारी सदस्यों ने भाग लेते हुए मिंजर मेले के दौरान आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्याओं, स्थानीय एवं बाहरी कलाकारों के चयन तथा कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की।
अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा ने समिति के सदस्यों से लोगों की पसंद और सांस्कृतिक विविधता को ध्यान में रखते हुए कलाकारों की सूची तैयार करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मिंजर मेले की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षक और गुणवत्तापूर्ण हों, ताकि स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले पर्यटकों को भी हिमाचली संस्कृति की समृद्ध झलक देखने को मिले।
बैठक में स्टेज लाइट, साउंड सिस्टम, स्टेज ऑर्केस्ट्रा तथा स्थानीय कलाकारों को अधिक से अधिक मंच उपलब्ध कराने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। गैर-सरकारी सदस्यों ने भी सांस्कृतिक संध्याओं और कलाकारों के चयन को लेकर अपने सुझाव साझा किए।
गौरतलब है कि अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 का आयोजन 26 जुलाई से 2 अगस्त तक चंबा में किया जाएगा।
बैठक में जिला राजस्व अधिकारी विक्रमजीत सिंह, जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा तथा गैर-सरकारी सदस्य जगदीश हांडा, संजीव सूरी, ललित भूषण, जीवन सालरिया, हेम ठाकुर, उमेश कुमार, नरेश राणा, कपिल भूषण सहित सांस्कृतिक उप समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
#MinjarMela2026 #InternationalMinjarMela #Chamba #ChambaNews #HimachalPradesh #Culture #CulturalEvening #LocalArtists #Tourism #MinjarFestival #PangiLiveNews

अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2026: सांस्कृतिक उप समिति की बैठक सम्पन्न, कलाकारों के चयन पर हुई विस्तृत चर्चा सुरेंद्र ठाकुर चंबा, 13 जुलाई अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 की तैयारियों के तहत सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में सांस्कृतिक उप समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त एवं समिति के संयोजक अमित मैहरा ने की। बैठक में सांस्कृतिक उप समिति के सरकारी एवं गैर-सरकारी सदस्यों ने भाग लेते हुए मिंजर मेले के दौरान आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्याओं, स्थानीय एवं बाहरी कलाकारों के चयन तथा कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा ने समिति के सदस्यों से लोगों की पसंद और सांस्कृतिक विविधता को ध्यान में रखते हुए कलाकारों की सूची तैयार करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मिंजर मेले की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षक और गुणवत्तापूर्ण हों, ताकि स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले पर्यटकों को भी हिमाचली संस्कृति की समृद्ध झलक देखने को मिले। बैठक में स्टेज लाइट, साउंड सिस्टम, स्टेज ऑर्केस्ट्रा तथा स्थानीय कलाकारों को अधिक से अधिक मंच उपलब्ध कराने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। गैर-सरकारी सदस्यों ने भी सांस्कृतिक संध्याओं और कलाकारों के चयन को लेकर अपने सुझाव साझा किए। गौरतलब है कि अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 का आयोजन 26 जुलाई से 2 अगस्त तक चंबा में किया जाएगा। बैठक में जिला राजस्व अधिकारी विक्रमजीत सिंह, जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा तथा गैर-सरकारी सदस्य जगदीश हांडा, संजीव सूरी, ललित भूषण, जीवन सालरिया, हेम ठाकुर, उमेश कुमार, नरेश राणा, कपिल भूषण सहित सांस्कृतिक उप समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। #MinjarMela2026 #InternationalMinjarMela #Chamba #ChambaNews #HimachalPradesh #Culture #CulturalEvening #LocalArtists #Tourism #MinjarFestival #PangiLiveNews

Chamba, Chamba | Jul 13, 2026

जडेरा-साहो में मिल्क कलेक्शन सेंटर खोलने की मांग तेज, BDC नूरदीन नूरानी और अयूब ने एसी चम्बा को सौंपा ज्ञापन

सुरेंद्र ठाकुर 
चम्बा, 13 जुलाई 26
जडेरा, साहो और आसपास के क्षेत्रों में दुग्ध उत्पादकों की वर्षों पुरानी मांग को लेकर BDC सदस्य नूरदीन नूरानी और अयूब पुत्र फतेह मोहम्मद ने अतिरिक्त उपायुक्त (AC) चम्बा को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में शीघ्र दूध संग्रहण केंद्र (मिल्क कलेक्शन सेंटर) स्थापित करने की मांग उठाई है।
ज्ञापन में बताया गया कि जडेरा, साहो और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में गुर्जर समुदाय सहित अन्य पशुपालक परिवार पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन पर निर्भर हैं। लेकिन क्षेत्र में मिल्क कलेक्शन सेंटर नहीं होने के कारण किसानों को अपने दूध का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। कई बार समय पर दूध की बिक्री नहीं होने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।
उन्होंने मांग की कि जडेरा और साहो में जल्द से जल्द मिल्क कलेक्शन सेंटर खोले जाएं तथा स्थानीय दुग्ध उत्पादकों से नियमित रूप से दूध खरीदने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही संबंधित विभाग को आवश्यक सर्वेक्षण कर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश देने की भी मांग की गई।
BDC सदस्य नूरदीन नूरानी ने कहा कि यदि क्षेत्र में मिल्क कलेक्शन सेंटर स्थापित होता है तो इससे न केवल गुर्जर समुदाय बल्कि सभी पशुपालकों को सीधा लाभ मिलेगा। किसानों की आय बढ़ेगी, पशुपालन को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से इस जनहित की मांग पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है, ताकि क्षेत्र के हजारों दुग्ध उत्पादकों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिल सके।

#PangiLiveNews #Chamba #Saho #Jadera #MilkCollectionCenter #MilkPlant #GujjarCommunity #DairyFarmers #AnimalHusbandry #NuruddinNoorani #Ayoob #ADCChamba #HimachalPradesh #RuralDevelopment #DairyDevelopment #BreakingNews

जडेरा-साहो में मिल्क कलेक्शन सेंटर खोलने की मांग तेज, BDC नूरदीन नूरानी और अयूब ने एसी चम्बा को सौंपा ज्ञापन सुरेंद्र ठाकुर चम्बा, 13 जुलाई 26 जडेरा, साहो और आसपास के क्षेत्रों में दुग्ध उत्पादकों की वर्षों पुरानी मांग को लेकर BDC सदस्य नूरदीन नूरानी और अयूब पुत्र फतेह मोहम्मद ने अतिरिक्त उपायुक्त (AC) चम्बा को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में शीघ्र दूध संग्रहण केंद्र (मिल्क कलेक्शन सेंटर) स्थापित करने की मांग उठाई है। ज्ञापन में बताया गया कि जडेरा, साहो और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में गुर्जर समुदाय सहित अन्य पशुपालक परिवार पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन पर निर्भर हैं। लेकिन क्षेत्र में मिल्क कलेक्शन सेंटर नहीं होने के कारण किसानों को अपने दूध का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। कई बार समय पर दूध की बिक्री नहीं होने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने मांग की कि जडेरा और साहो में जल्द से जल्द मिल्क कलेक्शन सेंटर खोले जाएं तथा स्थानीय दुग्ध उत्पादकों से नियमित रूप से दूध खरीदने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही संबंधित विभाग को आवश्यक सर्वेक्षण कर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश देने की भी मांग की गई। BDC सदस्य नूरदीन नूरानी ने कहा कि यदि क्षेत्र में मिल्क कलेक्शन सेंटर स्थापित होता है तो इससे न केवल गुर्जर समुदाय बल्कि सभी पशुपालकों को सीधा लाभ मिलेगा। किसानों की आय बढ़ेगी, पशुपालन को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से इस जनहित की मांग पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है, ताकि क्षेत्र के हजारों दुग्ध उत्पादकों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिल सके। #PangiLiveNews #Chamba #Saho #Jadera #MilkCollectionCenter #MilkPlant #GujjarCommunity #DairyFarmers #AnimalHusbandry #NuruddinNoorani #Ayoob #ADCChamba #HimachalPradesh #RuralDevelopment #DairyDevelopment #BreakingNews

Chamba, Chamba | Jul 13, 2026

साहो ग्रामसभा में कुर्सी नहीं मिलने पर BDC नूरदीन नूरानी ने जताया रोष, BDO और ADC से की शिकायत

सुरेंद्र ठाकुर 
चम्बा 13 जुलाई 2026
साहो ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामसभा के दौरान BDC सदस्य नूरदीन नूरानी ने उन्हें बैठने के लिए कुर्सी उपलब्ध नहीं कराए जाने पर गहरा दुःख और नाराजगी जताई है।
नूरदीन नूरानी ने कहा कि जनता ने उन्हें तीन पंचायतों से BDC सदस्य चुनकर भेजा है, लेकिन ग्रामसभा में उन्हें सम्मानजनक स्थान तक नहीं दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव का यह व्यवहार जनप्रतिनिधि के सम्मान के खिलाफ है और बेहद शर्मनाक है।
उन्होंने बताया कि इस मामले की शिकायत खंड विकास अधिकारी (BDO) और अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) चम्बा से कर दी गई है। साथ ही संबंधित अधिकारियों से ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस (Show Cause Notice) जारी करने की मांग भी की गई है।
नूरदीन नूरानी का कहना है कि ग्रामसभाओं में सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान और गरिमा बनाए रखना पंचायत प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन इस मामले का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करेगा।
👉सुनिए, इस पूरे मामले पर BDC सदस्य नूरदीन नूरानी ने क्या कहा।
#PangiLiveNews #Chamba #Saho #GramSabha #NuruddinNoorani #BDC #Panchayat #PanchayatiRaj #LocalGovernance #ADCChamba #BDOChamba #PublicRepresentative #HimachalPradesh #BreakingNews #ChambaNews

साहो ग्रामसभा में कुर्सी नहीं मिलने पर BDC नूरदीन नूरानी ने जताया रोष, BDO और ADC से की शिकायत सुरेंद्र ठाकुर चम्बा 13 जुलाई 2026 साहो ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामसभा के दौरान BDC सदस्य नूरदीन नूरानी ने उन्हें बैठने के लिए कुर्सी उपलब्ध नहीं कराए जाने पर गहरा दुःख और नाराजगी जताई है। नूरदीन नूरानी ने कहा कि जनता ने उन्हें तीन पंचायतों से BDC सदस्य चुनकर भेजा है, लेकिन ग्रामसभा में उन्हें सम्मानजनक स्थान तक नहीं दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव का यह व्यवहार जनप्रतिनिधि के सम्मान के खिलाफ है और बेहद शर्मनाक है। उन्होंने बताया कि इस मामले की शिकायत खंड विकास अधिकारी (BDO) और अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) चम्बा से कर दी गई है। साथ ही संबंधित अधिकारियों से ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस (Show Cause Notice) जारी करने की मांग भी की गई है। नूरदीन नूरानी का कहना है कि ग्रामसभाओं में सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान और गरिमा बनाए रखना पंचायत प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन इस मामले का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करेगा। 👉सुनिए, इस पूरे मामले पर BDC सदस्य नूरदीन नूरानी ने क्या कहा। #PangiLiveNews #Chamba #Saho #GramSabha #NuruddinNoorani #BDC #Panchayat #PanchayatiRaj #LocalGovernance #ADCChamba #BDOChamba #PublicRepresentative #HimachalPradesh #BreakingNews #ChambaNews

Chamba, Chamba | Jul 13, 2026

🎤 चुराह के चांजू का बेटा राष्ट्रीय मंच पर, 'सा रे गा मा पा' ऑडिशन तक पहुंचकर बढ़ाया क्षेत्र का मान 🌟 जिला चंबा के उपमंडल #चुराह की ग्राम पंचायत #चांजू के होनहार युवा गायक भुवनेश भारत ने देश के लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा' के ऑडिशन तक पहुंचकर पूरे चुराह और चंबा जिले का नाम गर्व से रोशन किया है। ग्रामीण परिवेश से निकलकर राष्ट्रीय स्तर के मंच तक पहुंचना भुवनेश की कड़ी मेहनत, लगन और संगीत के प्रति अटूट समर्पण का परिणाम है। उनकी इस उपलब्धि ने चांजू सहित पूरे चुराह क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल बना दिया है। स्थानीय लोगों, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने भुवनेश भारत को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सभी को उम्मीद है कि वे आगे भी अपनी मधुर आवाज़ से देशभर में चुराह और हिमाचल का नाम रोशन करेंगे। भुवनेश की सफलता उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो बड़े सपने देखते हैं। यह उपलब्धि साबित करती है कि प्रतिभा, मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी राष्ट्रीय मंच तक पहुंचा जा सकता है। ❤️ भुवनेश भारत को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! Suneel Pahadi ✍️ Pahadi News #Churah #Chamba #BhuvneshBharat #SaReGaMaPa #ProudMoment #HimachalPradesh #Talent #Inspiration #Highlights - Chamba News