सुलतानगंज में गूंजेगी सारण के लाल शुभम की आवाज, 24 अगस्त को भजन संध्या में देंगे प्रस्तुति..
#छपरा/ सारण: कला, संस्कृति एवं पर्यटन विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन भागलपुर द्वारा आयोजित श्रावणी मेला 2026 में सारण के शुभम कुमार को भजन संध्या की प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया गया है।
दिनांक: 24 अगस्त 2026
समय: शाम 6:30 बजे
बाबा अजगैबीनाथ धांधी बेलारी, सुलतानगंज — मुख्य पंडाल
शुभम इससे पहले श्रावणी मेला, भगवानपुर (वैशाली) में भी अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं। इसके अलावा हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला, मेंहदार महोत्सव, चैत्र नवमी महोत्सव, बसंत पंचमी महोत्सव और होली महोत्सव सहित कला एवं पर्यटन विभाग के कई मंचों पर अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं।
#ShubhamKumar #Saran #ShravaniMela2026 #Sultanganj #Ajgaibinath #BiharCulture #KaawKaawNews
Chapra, Saran | Aug 22, 2026