
नेपाल के झापा जिले के दमक में पुलिस ने वाहन जांच के दौरान 35 हजार रुपये मूल्य के संदिग्ध जाली भारतीय नोट के साथ दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से 500 रुपये के 70 भारतीय नोट बरामद किए गए हैं। बरामद नोटों की कुल अंकित कीमत 35 हजार रुपये बताई गई है। जिला पुलिस कार्यालय, झापा के अनुसार, बुधवार शाम दमक नगरपालिका-6 स्थित देवकोटा चौक पर क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय, दमक की टीम वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध भारतीय मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली। मोटरसाइकिल का पंजीकरण नंबर बीआर 37 जे 2708 बताया गया है।
जांच के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों के पास से 500 रुपये मूल्य के 70 भारतीय नोट बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान 25 वर्षीय अब्दुल माजिद और 26 वर्षीय रुवेद आलम के रूप में हुई है। दोनों बिहार के किशनगंज जिले के फतेहपुर, खनियाबाद-3 के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में बरामद नोटों के सीरियल नंबरों में कई जगह समानता अथवा दोहराव पाया गया, जिससे नोटों के जाली होने का संदेह उत्पन्न हुआ। इसके बाद बरामद भारतीय मुद्रा को तकनीकी जांच और प्रमाणीकरण के लिए नेपाल राष्ट्र बैंक, विराटनगर भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि नोटों की तकनीकी जांच रिपोर्ट मिलने तथा अनुसंधान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस दोनों आरोपितों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि संदिग्ध नोट उन्हें कहां से प्राप्त हुए और उनका इस्तेमाल कहां किया जाना था। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में संदिग्ध जाली भारतीय मुद्रा बरामद होने की इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही हैं। सूत्र।#viralreels #viralreelschallenge #viralchallenge #viralpost #videogames #vacaciones #2026Goals #newyork #BIG_BREAKING