
शासकीय आईटीआई नलखेड़ा में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) नलखेड़ा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रोजगार, रेलवे एवं अग्निवीर जैसी सेवाओं में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर है।
संस्थान के प्राचार्य श्री अनिल सौराष्ट्रीय ने बताया कि आईटीआई का नवीन भवन बल्डावदा हनुमान मंदिर एवं सीएम राइज स्कूल के समीप बनकर तैयार हो चुका है। आगामी सत्र से प्रशिक्षण गतिविधियां इसी भवन में संचालित होंगी, जहां विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
संस्थान में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड की 40 सीटें, फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी की 20 सीटें तथा वेल्डर ट्रेड की 20 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। इलेक्ट्रीशियन एवं फैशन डिजाइन ट्रेड के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं तथा वेल्डर ट्रेड के लिए 8वीं उत्तीर्ण निर्धारित है। दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों के लिए छात्रावास सुविधा भी उपलब्ध है।
प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को mpiticounseling.co.in पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन एवं चॉइस फिलिंग करना अनिवार्य है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2026 निर्धारित की गई है।
इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए शासकीय आईटीआई नलखेड़ा, सामुदायिक भवन, वार्ड क्रमांक-3, प्रतापपुरा, नलखेड़ा अथवा मोबाइल नंबर 9171474543 एवं 9009698697 पर संपर्क किया जा सकता है।
#आगरमालवा
#agarmalwa
Jansampark Madhya Pradesh