
पुरुषोत्तम मास में निंबार्क आश्रम का अनूठा सेवा आयोजन, राहगीरों को वितरित किया मिल्क रोज
भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल, 2 जून
पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर निंबार्क आश्रम, गांधी नगर के महंत श्री मोहन शरण जी शास्त्री के सानिध्य में मंगलवार सायं सर्किट हाउस के बाहर राहगीरों, श्रद्धालुओं एवं आमजन के लिए मिल्क रोज वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह सेवा कार्य युवा ब्रह्म शक्ति मेवाड़ एवं श्री निम्बार्क पारमार्थिक सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
आयोजन का उद्देश्य पुरुषोत्तम मास के दौरान सेवा, परोपकार एवं धार्मिक भावना को जन-जन तक पहुंचाना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं नागरिकों ने कार्यक्रम में भाग लेकर सेवा कार्य में सहयोग किया तथा मिल्क रोज वितरण का लाभ प्राप्त किया।
महंत श्री मोहन शरण जी शास्त्री ने कहा कि पुरुषोत्तम मास भगवान की भक्ति, दान और सेवा का विशेष माह है। इस पवित्र अवसर पर जनकल्याण के कार्य समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करते हैं तथा मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची आराधना है।
कार्यक्रम में युवा ब्रह्म शक्ति मेवाड़ की महिला प्रदेश अध्यक्ष नीलम शर्मा, जिलाध्यक्ष कमलेश पालीवाल, संरक्षक गोपाल नारायण नागर, सुनीता व्यास, पूजा गर्ग तथा श्री निम्बार्क पारमार्थिक सेवा ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष कैलाश चंद्र अरोड़ा, संरक्षक गोपी दादा, आशीष शर्मा, प्रहलाद सोनी, प्रभुदयाल शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, दीपिका अरोड़ा, ममता शर्मा, शशि अजमेरा सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।