अखिल भारतीय साहित्य परिषद का दो दिवसीय प्रदेश अधिवेशन का भव्यता के साथ समापन
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल
अखिल भारतीय साहित्य परिषद का प्रदेश अधिवेशन
कोटा मे भव्यता के साथ संपन्न हुआ |
परिषद के मीडिया प्रभारी अमित काबरा ने बताया कि अखिल भारतीय साहित्य परिषद का दो दिवसीय अधिवेशन कोटा मे आयोजित हुआ, जिसका उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम कृष्ण बिरला द्वारा किया गया |
माँ सरस्वती और भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करने के साथ ही श्री बिरला ने अपने उद्बोधन मे साहित्य क़ो समाज के दर्पण के रूप मे व्याख्या करते हुए इसे समाज के आर्थिक और नैतिक मूल्यों का आधार बताया।
दो दिवसीय अधिवेशन के विविध सत्रों के साथ ही प्रदेश की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष पद पर सुरेंद्र सिंह राव मावली, महामंत्री विष्णु शर्मा 'हरिहर' कोटा, उपाध्यक्ष विनीत चौहान अलवर , संयुक्त मंत्री ओम प्रकाश भार्गव जयपुर, प्रचार प्रमुख राजेंद्र कुमार गौड़ कोटा, लोक साहित्य प्रमुख जग जितेंद्र सिंह भीलवाड़ा, बाल साहित्य प्रमुख उमेश चौरसिया अजमेर, तथा कोषाध्यक्ष केशव शर्मा जयपुर को मनोनीत किया गया। इसी प्रकार अजमेर संभाग के लिए संयोजक श्रीमती रेखा लोढ़ा स्मित भीलवाड़ा , सहसंयोजक डॉक्टर सुरेश सिंह राठौड़ किशनगढ़ एवं सहसंयोजक कुलदीप रतनू अजमेर को तथा भीलवाड़ा जिला की कार्यकारिणी के लिए अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ओस्तवाल, महामंत्री दिनेश शर्मा डीन, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार लोढ़ा, उपाध्यक्ष लोकेश शर्मा पंडेर, सह मंत्री श्रीमती सरिता कंवर, प्रचार प्रमुख अमित काबरा, युवा पाठक प्रमुख ओम माली 'अंगारा' शाहपुरा, बाल साहित्य प्रमुख सत्यनारायण ''सत्य' रायपुर तथा लोक साहित्य प्रमुख मनमोहन सोनी को मनोनीत किया गया।
इस अधिवेशन में भीलवाड़ा से जगजीतेंद्र सिंह, रेखा लोढ़ा , मनमोहन सोनी, वीरेंद्र लोढ़ा सरिता कंवर, किरण कंवर, ओम माली अंगारा, लोकेश आसोपा ने भाग लिया।