
*पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यो का डीडीसी ने किया समीक्षा*
सीतामढ़ी। पीएम श्री, केंद्रीय विद्यालय जवाहरनगर में गुरुवार को विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक संपन्न हुई।जिसकी अध्यक्षता डीडीसी सह विद्यालय प्रबंध समिति के पदेन अध्यक्ष सुश्री श्वेता भारती ने किया। प्रबंध समिति की बैठक में सभी मानित सदस्यगण उपस्थित रहे।
बैठक में स्वागत वक्तव्य प्रबंध समिति के सचिव एवं विद्यालय के प्राचार्य पंकज अग्रवाल ने दिया।
बैठक में प्राचार्य पंकज अग्रवाल ने विद्यालय में संचालित महत्वपूर्ण शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों, उपलब्धियों, चुनौतियों एवं योजनाओं पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। बैठक में प्रबंध समिति के सदस्यों ने अपने बहुमूल्य सुझाव दिए। डीडीसी सुश्री श्वेता भारती ने विद्यालय में संचालित समग्र शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा किया तथा शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने हेतु अपने बहुमूल्य सुझाव दिया तथा अन्य प्रशासनिक निर्देश भी दिए। इस मौके पर डीपीओ सुजीत कुमार दास,प्रो सनाउल्लाह, रमेश कुमार, यादव,डा रश्मि गुप्ता,प्रो उमेश चन्द झा, कुमारी दिव्या, डॉ अभय कुमार दास, आर के रंजन,शिक्षिका रिजवाना, डॉ रंजीत कुमार सिंह, आलोक कुमार, संजय कुमार उपस्थित रहे।