*श्रीकृष्ण सज्जा प्रतियोगिता में साक्षी सक्सेना ने मारी बाजी*
सुरसंड :नगर पंचायत स्थित थाना गेट के समीप इंदिरा गांधी स्मारक सरस्वती शिशु वाटिका में गुरुवार को श्रीकृष्ण साज-सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के करीब 45 भैया / बहनों (छात्र-छात्राओं ) ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण व राधा के बाल स्वरूप की आकर्षक साज-सज्जा कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में साक्षी सक्सेना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं श्रीशा कुमारी ने द्वितीय तथा वंशिका गर्ग, कक्षा उदय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों की प्रस्तुति और आकर्षक साज-सज्जा ने उपस्थित अभिभावकों एवं शिक्षकों का मनमोह लिया।
विद्यालय की ओर से सफल प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया। मौके पर विद्यालय के कोषाध्यक्ष प्रहलाद कुमार सुमन, प्रधानाचार्य देवेंद्र राय सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अभिभावक मौजूद रहे। साक्षी सक्सेना की सफलता पर पत्रकार चंद्र किशोर सक्सेना एवं उनके परिजनों ने प्रसन्नता व्यक्त की।