सुरसंड सीएचसी में पुनः प्रभारी बने आरके सिंह, स्वागत का सिलसिला जारी
सुरसंड। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सुरसंड में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर पुनः आरके सिंह के पदभार ग्रहण करने के बाद उनके स्वागत का सिलसिला जारी है। पदभार ग्रहण करने के बाद स्वास्थ्यकर्मियों एवं अन्य लोगों ने उनसे मुलाकात कर पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए स्वागत एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर भी चर्चा हुई।