“जांच एवं उपचार—चिकित्सा आपके द्वार” अभियान का शुभारंभ।
राज्य सरकार की पहल के तहत आमजन को घर-द्वार एवं कार्यस्थल के समीप गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को “जांच एवं उपचार—चिकित्सा आपके द्वार” अभियान का शुभारंभ किया गया।
माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी ने इसका वर्चुअल उद्घाटन किया।
बेगूसराय में जिला स्तरीय कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय ने कारगिल विजय सभा भवन में किया।
अभियान के तहत समाहरणालय, अनुमंडल कार्यालय, विकास भवन, न्यायालय परिसर सहित प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर एनसीडी स्क्रीनिंग कैंप आयोजित किए जाएंगे, जहां ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, फैटी लिवर एवं सामान्य कैंसर सहित विभिन्न गैर-संचारी रोगों की जांच की जाएगी।
जिला पदाधिकारी ने आमजन से अपील की कि वे नजदीकी स्वास्थ्य जांच शिविर में पहुंचकर स्क्रीनिंग अवश्य कराएं। समय पर बीमारी की पहचान एवं उपचार से गंभीर स्वास्थ्य जटिलताओं को रोकने में मदद मिलेगी।
IPRD Bihar
Bihar Health Department
#begusarai