ACC सीमेंट पर अशोक चांदना का अडानी समूह पर निशाना
बूंदी /भीलवाड़ा( महेन्द्र नागौरी) पूर्व खेल मंत्री अशोक चांदना ने ACC सीमेंट फैक्ट्री के मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “देश खा गया, लेकिन बूंदी की ACC सीमेंट को नहीं खाने दूंगा।” उन्होंने कहा कि ACC सीमेंट केवल एक उद्योग नहीं, बल्कि बूंदी की आन, बान और शान है।
चांदना ने चेतावनी दी कि यदि एक माह के भीतर फैक्ट्री का संचालन शुरू नहीं किया गया, तो बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन इतना व्यापक होगा कि जिला प्रशासन भी उसे झेल नहीं पाएगा।
पूर्व मंत्री ने कहा कि फैक्ट्री बंद होने से हजारों श्रमिकों और परिवारों की आजीविका प्रभावित हुई है। उन्होंने सरकार और प्रबंधन से जल्द समाधान निकालकर संयंत्र को पुनः शुरू करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि बूंदी की पहचान और रोजगार से जुड़े इस प्रतिष्ठित उद्योग को किसी भी कीमत पर बंद नहीं होने दिया जाएगा।