
कानपुर में जाजमऊ गंगा पुल पर ब्रेक! भारी वाहनों को काटना होगा 90 KM का चक्कर
कानपुर के जाजमऊ पुराने गंगा पुल की मरम्मत के लिए 13 सितंबर से ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जा रहा है। इसके चलते भारी वाहनों की पुल पर आवाजाही बंद रहेगी और वाहन चालकों को कानपुर आने-जाने के लिए करीब 90 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ सकता है।
जानकारी के मुताबिक, 13 से 15 सितंबर तक ट्रायल डायवर्जन रहेगा। इसके बाद 16 सितंबर से करीब तीन महीने के लिए स्थायी डायवर्जन लागू किया जाएगा। इस दौरान पुल की बेयरिंग बदलने और अन्य मरम्मत कार्य कराए जाएंगे।
उन्नाव और लखनऊ से कानपुर आने वाले ट्रकों समेत भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा। वहीं, हल्के वाहनों के लिए जाजमऊ गंगा पुल, सरैया क्रॉसिंग, ट्रांसगंगा सिटी और गंगा बैराज के रास्ते इस्तेमाल किए जा सकेंगे।
वाहन चालक यात्रा से पहले नया रूट जरूर जान लें, क्योंकि डायवर्जन के चलते कई मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ सकता है।
#Kanpur #KanpurNews #Jajmau #GangaBridge #TrafficDiversion #KanpurTraffic #UttarPradesh #UPNews #TrafficAlert #BreakingNews #GroundZeroNews