छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के ग्रामीण इलाकों में बारिश के मौसम के साथ ही मलेरिया का खतरा तेजी से बढ़ गया है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से अब तक मलेरिया के कुल 49 मरीज सामने आ चुके हैं, जिनका इलाज डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में जारी है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जिला अस्पताल में 19, भैरमगढ़ क्षेत्र में 20 से अधिक और बासागुड़ा में 10 मरीजों को भर्ती कराया गया है।
लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य अमला पूरी तरह अलर्ट पर है और प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी तेज कर दी गई है। आश्रम-छात्रावासों में बच्चों की सघन स्वास्थ्य जांच की जा रही है। बारिश के कारण जगह-जगह जलजमाव होने से मच्छरों के पनपने का खतरा बढ़ गया है, जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों से सावधानी बरतने और आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की है।
#Bijapur #MalariaOutbreak #ChhattisgarhNews #HealthAlert #Bhairamgarh #Basaguda #MonsoonHealth #MalariaAwareness #FatafatNews