इन्हौना में तेज रफ्तार कार की टक्कर से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, वाहन पुलिस के कब्जे में
**हादसे के बाद परिवार में मचा कोहराम, पांच संतानों के सिर से उठा पिता का साया**
**इन्हौना (अमेठी)।** थाना क्षेत्र के चिलौली गांव में सड़क हादसे में 65 वर्षीय पचई राम की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिवार के मुखिया की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, पचई राम सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए, जिसमें उनकी जान चली गई। दुर्घटना में शामिल बताई जा रही कार को पुलिस ने कब्जे में लेकर इन्हौना थाने में खड़ा करा दिया है।
मृतक अपने पीछे पुत्र मुकेश कुमार और चार बेटियां गीता, लक्ष्मी, सीता व सावित्री को छोड़ गए हैं। पिता की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
इस संबंध में उपनिरीक्षक छविनाथ यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। दुर्घटना में शामिल वाहन को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कराया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Amethi Police Agn News Express UP Mohd Musslim
Amethi, Amethi | Nov 21, 2026