राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज से छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय महत्वपूर्ण प्रवास पर बिलासपुर पहुंच रहे हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार, आज शाम वे कोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में आयोजित विशेष 'बौद्धिक वर्ग' को संबोधित करेंगे। इस सत्र में वे स्वयंसेवकों को संगठन विस्तार, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और सामाजिक सरोकारों को लेकर अहम पाथेय देंगे।
प्रवास के दूसरे दिन, शुक्रवार को संघ प्रमुख की मौजूदगी में प्रांतीय टोली की उच्चस्तरीय बैठक होगी, जिस पर सभी की निगाहें टिकी हैं। इस बैठक में प्रांत के शीर्ष पदाधिकारियों के साथ आगामी कार्ययोजनाओं, मंडल व शाखा स्तर तक संगठन के विस्तार तथा समसामयिक विषयों पर गहन मंथन किया जाएगा। कार्यक्रमों के समापन के बाद शुक्रवार देर शाम वे जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
#MohanBhagwat #RSS #Chhattisgarh #Bilaspur #RSSChattisgarh #BreakingNews #CurrentAffairs #FatafatNews